suvichar

Internet Speed Test : मोबाइल इंटरनेट स्‍पीड में भारत ने लगाई छलांग, वैश्विक रैंकिंग में 56वें स्थान पर पहुंचा

Updated: बुधवार, 21 जून 2023 (20:59 IST)
Global mobile internet speed ranking : वैश्विक मोबाइल इंटरनेट रफ्तार की नवीनतम रैंकिंग में भारत 3 स्थानों के सुधार के साथ 56वें स्थान पर आ गया है। ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की हालिया रैंकिंग में यह जानकारी दी गई।

मई महीने के लिए जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मोबाइल डाउनलोड की औसत रफ्तार अप्रैल में 36.78 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) से बढ़कर मई में 39.94 एमबीपीएस हो गई। ओकला मासिक आधार पर दुनियाभर के मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की रफ्तार की रैंकिंग तय करती है।

इसकी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मई माह में भारत की औसत मोबाइल रफ्तार वैश्विक रूप से तीन स्थान बेहतर हुई है। हालांकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की औसत रफ्तार में भारत मई में एक स्थान नीचे खिसकते हुए 84वें स्थान पर आ गया है।

वहीं फिक्स्ड औसत डाउनलोड रफ्तार में भारत का प्रदर्शन मई में 52.53 एमबीपीएस हो गया जबकि अप्रैल में यह 51.12 एमबीपीएस था। ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की मई रैंकिंग में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मोबाइल रफ्तार के मामले में सबसे आगे है जबकि मॉरीशस ने 11 स्थानों की छलांग लगाई है।

फिक्स्ड ब्रॉडबैंक डाउनलोड रफ्तार में सिंगापुर मई में सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है वहीं बहरीन ने 17 स्थानों की छलांग लगाई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख