biodatamaker

मोदी की चीन पर Digital strike, 47 Apps पर लगाया बैन, PUBG सहित 200 से ज्यादा ऐप्स रडार पर

Updated: सोमवार, 27 जुलाई 2020 (13:13 IST)
चीन से सीमा पर तनाव के बाद भारत ने बड़ी डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 47 चीनी ऐप्स पर भारत में पाबंदी लगाने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक ये ऐप्स कुछ समय पहले बैन किए गए ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे। इनमें टिकटॉक, वी चैट से लेकर अली बाबा के ऐप्स यूसी न्यूज और यूसी ब्राउजर शामिल हैं।
 
ये चीनी ऐप्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। साथ ही कुछ ऐप डेटा शेयरिंग और प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार ने इससे पहले 59 ऐप्स बैन किए हैं जिनमें कई लोकप्रिय ऐप्स शामिल थे। खबरों के अनुसार भारत द्वारा 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स की नई सूची तैयार की जा रही है और इसमें कुछ गेमिंग ऐप्स भी शामिल हैं जिनमें PUBG और अली एक्सप्रेस जैसे लोकप्रिय गेम भी शामिल हैं।

भारत में इन गेमिंग ऐप्स के करोड़ों यूजर्स हैं। खबरों के अनुसार ये ऐप्स चीन के साथ कथित तौर पर डेटा शेयर कर रहे हैं और इस वजह से सरकारी एजेंसियां इनका रिव्यू कर रही हैं। हालांकि बैन को लेकर सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबरों के अनुसार चीनी ऐप्स का लगातार रिव्यू किया जा रहा है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें फंडिंग कहां से हो रही है?
 
नए नियम की तैयारी : खबरों के अनुसार भारत सरकार अब ऐप्स के लिए नियम बना रही है जिनका पालन सभी को करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन ऐप्स पर बैन होने का खतरा रहेगा। सरकार का बड़ा प्लान है ताकि साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाया जा सके और भारतीय नागरिकों के डेटा को सिक्योर किया जा सके।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख