Daily Horoscope
✕

Paytm ceo का बयान, ऐप 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (09:27 IST)
Important statement of Paytm CEO : वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने नई दिल्ली में शुक्रवार को कहा डिजिटल (digital) भुगतान एवं सेवा ऐप पेटीएम (Paytm) काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी यह हमेशा की तरह काम करता रहेगा।
 
वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के संस्थापक एवं सीईओ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि कंपनी पूर्ण अनुपालन के साथ देश की सेवा करने को प्रतिबद्ध है। शर्मा ने कहा कि पेटीएम इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए। आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी इसी तरह काम करता रहेगा।
 
वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है, अनुषंगी कंपनी के रूप में नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉपअप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।
 
शर्मा ने कहा कि मैं पेटीएम दल के प्रत्येक सदस्य के साथ आपके निरंतर समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं। हर चुनौती का समाधान होता है और हम पूर्ण अनुपालन के साथ ईमानदारी से देश की सेवा करने को प्रतिबद्ध हैं। भारत भुगतान नवाचार तथा वित्तीय सेवाओं में समावेशन में वैश्विक प्रशंसा हासिल करता रहेगा जिसमें 'पेटीएम करो' का सबसे अधिक योगदान होगा।
 
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने गुरुवार को कहा था कि आरबीआई के आदेश से कंपनी के वार्षिक परिचालन लाभ पर 300-500 करोड़ रुपए का असर पड़ने की आशंका है, क्योंकि उसके ग्राहक अपने वॉलेट, फास्टैग आदि में पैसे नहीं डाल पाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अयोध्या दीपोत्सव 2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाया विश्व कीर्तिमान, पर्यटकों और व्यापार में ऐतिहासिक उछाल

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

अगला लेख