sundarkand
✕

अमेरिका के बैन के खिलाफ Huawei ने अदालत में दी चुनौती

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (19:33 IST)
बीजिंग। चीन की स्मार्टफोन एवं दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी Huawei ने अमेरिका के उसकी कंपनी को काली सूची में डाले जाने के निर्णय को चुनौती दी।
 
दूरसंचार उपकरण बनाने वाली Huawei ने एक बयान जारी करके कहा कि उनकी कंपनी ने अमेरिका की एक अदालत में सरकार के कंपनी को काली सूची में डाले जाने को कानूनी रूप से चुनौती देते हुए सरकार के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है।
 
पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए अमेरिका में व्यापार करने वाली Huawei और उससे संबंद्ध 70 कंपनियों को काली सूची में डाल दिया था जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को टेलीकॉम क्षेत्र में किसी भी कंपनी के साथ व्यापार करने के लिए सरकार की मंजूरी लेना जरुरी हो गया है।
 
बयान में कंपनी ने कहा कि Huawei ने बुधवार को इस संदर्भ में राष्ट्रीय रक्षा विधेयक 2019 की धारा 889 कंपनी ने चुनौती देते हुए ममला दर्ज करते हुए अमेरिका के प्रतिबंधों पर रोक लगाने के लिए कहा, क्योंकि इसके कारण वह अमेरिकी सरकार साइबर सुरक्षा मुहैया नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि न्यायालय उसकी कंपनी से प्रतिबंधों को हटाने का आदेश देगा।
 
न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई तारीख 19 सितंबर निश्चित की है। Huawei कंपनी पर कई देशों ने चीन सरकार के लिए अपने उपकरणों के माध्यम से जासूसी करने का आरोप लगाया है। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड और अमेरिका ने सुरक्षा चिंताओं के कारण कंपनी को सरकारी अनुबंधों में भाग लेने से प्रतिबंधित लगा दिया था। Huawei ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख