Hanuman Chalisa
✕

Aadhaar के लिए आप घर बैठे आसानी से बुक करवा सकेंगे अपॉइंटमेंट, जानिए सबसे आसान तरीका

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (16:59 IST)
Aadhaar Card भारतीय नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हर नागरिक के पास Aadhaar Card जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज होना आवश्यक है।
 
UIDAI नागरिकों को Aadhaar जुड़ी हर अपडेट की जानकारी देता रहता है। हाल ही में UIDAI ने Aadhaar से जुड़ी नई जानकारी ट्‍विटर अकाउंट पर शेयर की है। इसमें बताया गया है कि आधार केंद्र में भीड़भाड़ से बचकर घर बैठे अपॉइंटमेंट करवा सकते हैं।
 
इससे आपको लंबी कतार से छुट्टी मिलेगी। UIDAI ने लिखा है कि अपॉइंटमेंट वाले दिन और निर्धारित समय पर आधार केंद्र पहुंचे और सेवाओं का लाभ उठाएं।
नया Aadhaar बनवाने या उसे अपडेट करने के लिए सिर्फ UIDAI द्वारा अधिकृत आधार केंद्रों में ही जाएं। अगर आपको Aadhaar से जुड़ा कोई भी कार्य हो तो आप उसे घर बैठे करवा सकते हैं।  ट्वीट के मुताबिक अब आधार कार्डधारक Online माध्यम से UIDAI की वेबसाइट के जरिए Aadhar में अपना नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग अपडेट करा सकेंगे।
 
सबसे पहले UIDAI की बेवसाइट पर जाना होगा। इसके बाद My Aadhaar पर जाएं और फिर Book an Appointment पर क्लिक करें।  इसे क्लिक करने के बाद अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा।
 
यहां New Aadhaar, Aaadhar Update और Manage Appointment के ऑप्शन आपको दिखाई देंगे। इनमें अपनी सुविधानुसार अपना ऑप्शन चुनें।

अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और OTP डालना होगा, वेरिफाई होने के बाद आपको Appointment के लिए time Slot सबमिट करना होगा। इसके बाद आपका अपॉइंमेंट बुक हो जाएगा।

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख