• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Google indian language
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (19:12 IST)

गूगल ने लिया भारतीय भाषाओं पर यह खास निर्णय

गूगल ने लिया भारतीय भाषाओं पर यह खास निर्णय - Google indian language
नई दिल्ली। गूगल ने गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ और भारतीय भाषाओं के लिए समर्थन उपलब्ध कराया है। इससे अधिक लोग अपनी पसंद की भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
‘न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन’ पर आधारित यह प्रणाली अंग्रेजी और नौ व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली भारतीय भाषाओं- हिन्दी, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ में अनुवाद कर पाएगी।
 
नई प्रौद्योगिकी पूरे वाक्य का अनुवाद करेगी, टुकड़ों में नहीं, जिससे बेहतर अनुवाद उपलब्ध हो सकेगा। यह नई अनुवाद क्षमता गूगल सर्च और मैप के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध होगी। गूगल के उपाध्यक्ष भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया राजन आनंदन ने कहा कि भारत में 23.4 करोड़ भारतीय भाषा के प्रयोगकर्ता हैं, जो ऑनलाइन हैं, जबकि अंग्रेजी वेब के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 17.5 करोड़ है। अगले चार साल में 30 करोड़ और भारतीय भाषाओं के प्रयोगकर्ताओं के ऑनलाइन आने की उम्मीद है। (भाषा)