Hanuman Chalisa
✕

बालकनी में लगवा लीजिए घंटी, ड्रोन से डिलेवर होगा आपका सामान

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (18:29 IST)
कैनबेरा। हो सकता है कि जल्द ही आपको अपनी बालकनी में भी घंटी लगवानी पड़े, क्योंकि वह दिन दूर नहीं जब आपके घर पर खाने या सामान की डिलीवरी दरवाजे की घंटी बजाकर नहीं बल्कि बालकनी में ड्रोन से होने लगे। 
 
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां ड्रोन से खाने या सामान की डिलीवरी करने के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है।
 
ऑस्ट्रेलिया के विमानन नियामक नागर विमानन सुरक्षा प्राधिकरण ने मंगलवार को कहा कि हमने विंग एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को उत्तरी कैनबेरा में जारी ड्रोन से डिलीवरी को मंजूरी दे दी है।
 
ड्रोन कंपनी ‘विंग’ गूगल की मातृ कंपनी एल्फाबेट से ही निकली है। विंग ने कहा कि वह पिछले 18 महीने से ड्रोन से आपूर्ति का परीक्षण कर रही है और अब वह इस सेवा को पूरे समय चलाने में सक्षम है।
 
कंपनी ने बताया कि वह ड्रोन से खाने-नीले, दवाओं और स्थानीय स्तर पर बनी कॉफी और चॉकलेट की आपूर्ति कर रही है। अब तक करीब 3,000 से ज्यादा डिलीवरी की गई है और नियामकों ने इस व्यवस्था को सुरक्षित पाया।
 
कंपनी ने कहा कि उसे दिन में 11 से 12 घंटे ड्रोन से डिलीवरी करने की अनुमति मिली है। ये सभी ड्रोन विमान भी रिमोट से चलाए जाने वाले होने चाहिए न कि खुद से चलने वाले। विंग का कहना है कि इस सुविधा से यातायात और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख