sundarkand
✕

Facebook का Messenger Rooms, एकसाथ 50 दोस्तों के साथ कर सकेंगे लाइव चैट

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (17:02 IST)
फेसबुक (Facebook) ने यूजर्स के लिए एक नए टूल को लांच किया है। इसमें मैसेंजर रूम से फेसबुक पर लाइव आया जा सकता है। फेसबुक द्वारा शुरू किए गए इस फेसबुक मैसेंजर रूम से यूजर्स एकसाथ अपने 50 दोस्तों के साथ लाइव बातें कर सकते हैं। 
 
फेसबुक सहित मैसेंजर वेब पर इस फीचर को कंपनी द्वारा कुछ देशों में लाया जा रहा है। जल्द ही अन्य देशों के लिए भी इसे लांच किया जाएगा है, जहां मैसेंजर रूम, फेसबुक और मैसेंजर मोबाइल ऐप और मैसेंजर डेस्कटॉप ऐप सहित उपलब्ध है।
 
फेसबुक द्वारा शुरू किए गए इस फेसबुक मैसेंजर रूम की मदद से यूजर्स एक साथ अपने 50 दोस्तों के साथ लाइव बातें कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि रूम को तैयार करने के साथ आप अपने प्रोफाइल, पेज या ग्रुप में रूम को ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं और इससे जुड़ने के लिए लोगों को इनवाइट भी कर सकते हैं।
 
कैसे करेगा काम : सबसे पहले अपना एक चैट रूम तैयार कीजिए। इसके माध्यम से आप फेसबुक या मैसेंजर वेब से सीधे लाइव जा सकते हैं और इससे जुड़ने के आप किसी को भी इनवाइट कर सकते हैं।
 
रूम क्रिएटर अपने लाइव प्रसारण को कंट्रोल भी कर सकता है जिसमें रूम को फेसबुक पर कहां शेयर किया गया है, कौन इसे देख सकता है, कौन इसमें शामिल हो सकता है। रूम के सभी यूजर्स को लाइव ब्रॉडकास्ट में शामिल होने के लिए एक नोटिफिकेशन जाएगा।
 
इसमें भाग लेना है या नहीं इसका ऑप्शन भी उनके पास मौजूद रहेगा। लाइव जाने से पहले उनके पास रूम को छोड़कर जाने का भी ऑप्शन है। रूम क्रिएटर किसी भी वक्त लाइव ब्रॉडकास्ट से किसी को भी हटा या शामिल कर सकता है।
 
ऐप लॉकर फीचर : आपके प्राइवेट चैट को सिक्योर करने के लिए फेसबुक मैसेंजर के साथ इन-बिल्ट ऐप लॉक फीचर को जोड़ा गया है। यह फीचर डिवाइस की प्राइवेसी सेटिंग्स जैसे कि फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक पर भी निर्भर करता है।

फिलहाल आईफोन और आईपैड यूजर्स ही मैसेंजर पर ऐप लॉक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर यूजर को नई प्राइवेसी सेक्शन में दिखेगा।

अगर आपके स्मार्टफोन पर यह फीचर नहीं दिखाई दे रहा है तो फिर लेटेस्ट वर्जन से फेसबुक मैसेंजर को अपडेट कर लें। फेसबुक ने कहा है कि आने वाले महीनों में यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया जाएगा।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

LIVE: दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दिखाई सख्ती, 500 से ज्यादा हिरासत में

CJP Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरभ दास - आशुतोष रांका भी डिटेन

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख