Hanuman Chalisa

तस्वीरें बता देंगी कहीं आप टेंशन में तो नहीं

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2017 (15:54 IST)
वॉशिंगटन। आपकी फेसबुक या इंस्टाग्राम की तस्वीरें बता सकती है कि आप अवसाद से पीड़ित हैं या नहीं... वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया कंप्यूटर प्रोग्राम विकसित किया है, जो डॉक्टरों की तुलना में बेहतर तरीके से, आपकी सोशल मीडिया की पोस्ट के जरिए अवसाद का पता लगा सकता है। यह प्रोग्राम 70 प्रतिशत तक तनावग्रस्त लोगों का सटीक पता लगा सकता है।
 
अमेरिका की वर्मोंट विश्वविद्यालय के क्रिस्टोफर डेनफोर्थ ने कहा कि मशहूर सोशल मीडिया एप पर कुछ लोगों के अकांउटों के विशलेषण में हमने पाया कि अवसादग्रस्त लोगों की तस्वीरों के रंग गहरे थे, उन पर समुदाय के लोगों ने अधिक कमेंट (टिप्पणी) किए थे, इनमें चेहरे अधिक नजर आए और फिल्टर का इस्तेमाल कम किया गया। 
 
डेनफोर्थ ने कहा कि जब वह फिल्टर का इस्तेमाल करते भी थे तो तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट करने के लिए। अवसादग्रस्त पाए गए लोगों ने अन्य लोगों की तुलना में कई अधिक पोस्ट भी किए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सामाजिक संवाद के बढ़ने से मानसिक और शारीरिक बीमारियों से पीड़ित लोगों की शुरुआती पहचान एल्गोरिथम के जरिए किए जाने की संभावना बढ़ गई है।
 
शोधकर्ताओं ने मशहूर सोशल मीडिया एप के 166 यूजर के 43,950 तस्वीरों का विश्लेषण करने के लिए इस कंप्यूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल किया। इनमें 71 ऐसे लोग शामिल थे जिन्हें क्लीनिकल जांच के बाद अवसाद होने की बात पता चली थी। यह अध्ययन पत्रिका ‘ईपीजे डाटा साइंस’में प्रकाशित हुआ था।
Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

बीमारी में पति को छोड़ रचाई दूसरी शादी, 'तुम मर जाओगे' कहने वाली पत्नी पर कोर्ट का कड़ा रुख, वारंट जारी

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

अगला लेख