manglik dosh calculator
✕

फेसबुक ने किया खुलासा, चीनी मोबाइल कंपनियों के साथ साझा किए डेटा

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (19:54 IST)
वॉशिंगटन। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का हुआवेई समेत कम से कम चार चीनी कंपनियों के साथ डेटा साझा समझौते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। उल्लेखनीय है कि चीनी मोबाइल कंपनी हुआवेई को अमेरिका सुरक्षा एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक फेसबुक ने कहा कि चीनी कंपनियों के साथ समझौता उन्हें (कंपनियों) दोनों उपकरणों के उपयोगकर्ताओं और उनके दोस्तों के धार्मिक और राजनीतिक झुकाव, काम एवं शैक्षिक जानकारी तथा रिलेशनशीप स्टेटस सहित विस्तृत जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देता है।

इस तरह की अनुमति की पेशकश ब्लैकबेरी को भी की गई है। फेसबुक ने कहा, ये समझौता 2010 से पुराने है लेकिन हुआवेई के साथ समझौता सप्ताह के अंत तक खत्म हो जाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि फेसबुक का हुआवेई, लेनोवो, ओप्पो और टीसीएल के साथ डेटा साझा समझौते हैं, जिसके चलते चीनी कंपनियों कुछ उपयोगकर्ताओं के डेटा तक निजी पहुंच रखती हैं।

अखबार ने कहा कि ये सौदे फेसबुक पर और अधिक मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बढ़ाना देने के प्रयासों का हिस्सा है। इन समझौतों ने उपकरण निर्माताओं को कुछ फेसबुक फीचर्स जैसे एड्रेस बुक, 'लाइक' बटन और स्टेटस अपडेट्स की पेशकश करने की इजाजत दी। अमेरिकी सांसदों ने फेसबुक द्वारा चीनी कंपनियों के साथ किए गए इस तरह के समझौतों को लेकर चिंता जताई है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख