गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Facebook
Written By
Last Updated : मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (12:53 IST)

दो घंटे बंद रहा फेसबुक, यूजर्स हुए परेशान...

दो घंटे बंद रहा फेसबुक, यूजर्स हुए परेशान... - Facebook
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अचानक डाउन होने से उसके यूजर्स परेशान रहे। खबरों के अनुसार करीब दो घंटे तक फेसबुक लॉगइन नहीं हुआ। फेसबुक की तरफ से इस डाउन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।


जब यूजर्स फेसबुक को लॉगइन कर रहे थे तो यह मैसेज शो हो रहा है। ट्विटर पर यूजर्स की ओर से शेयर की जा रही जानकारी के अनुसार भारत और अमेरिका समेत दुनिया के अधिकांश हिस्सों में फेसबुक डाउन था। भारतीय समय अनुसार मंगलवार सुबह 11.00 बजे से फेसबुक डाउन रहा।

यह पहली बार नहीं है जब फेसबुक डाउन हुआ है। पिछले साल भी फेसबुक इस तरह से दुनिया भर में डाउन हो चुका है। यूजर्स के अनुसार इंस्टाग्राम में भी इस तरह की परेशानी आ रही थी।