ramcharitmanas

Digital Intelligence Unit ऑनलाइन फ्रॉड और अनचाहे कॉल्स पर कसेगा शिकंजा, केंद्र सरकार उठाने जा रही है कड़े कदम

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (18:48 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार ऑनलाइन फ्रॉड मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्र सरकार ने इन पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

सरकार ने अनचाहे कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए आए दिन होने वाली धोखाधड़ी व अनचाही कॉल की रोकथाम के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (Digital Intelligence Unit) के गठन का फैसला किया है। टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 
 
अब सरकार फ्रॉड मैनेजमेंट और कंजूमर प्रोटेक्शन के लिए एक पोर्टल बनाने जा रही है, जिनके माध्यम से ग्राहक टेलीकॉम कंपनियों को अनचाहे कॉल, एसएमएस और वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत कर सकेंगे। इसके तहत ग्राहकों को अनचाहे कर्मिशियल कॉल या एसएमएस भेजने वाली कंपनियों पर जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है।  
ALSO READ: Apple कर रहा है foldable iphone की तैयारी, धमाकेदार होंगे फीचर्स
दो शहरों से फर्जीवाड़े का जाल : सरकार को जानकारी मिली है कि फर्जी कॉल का धंधा मुख्यतौर पर देश के 2 शहरों से चलाया जा रहा है। ये हैं हरियाणा में मेवात और झारखंड में जामताड़ा। इन दो शहरों में टेलीकॉम सेवाओं को बंद करने को लेकर विचार किया जा रहा है। झारखंड के जामताड़ा में साइबर ठगों का जाल बिछा है। कई फर्जीवाड़े के मामलों के तार जामताड़ा से जुड़े हुए थे।
 
बैठक में यह तय किया गया कि धोखेबाजों को किसी का भी पैसा नहीं हड़पने नहीं दिया जाए। टेलीकॉम मंत्री मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दूरसंचार साधनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इनके जरिए आम आदमी की गाढ़ी कमाई को हड़पा जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे गलत कामों को रोकने के लिए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

अगला लेख