Narak Chaturdashi
✕

ग्राहकों के लिए खुशखबर, अब सालभर मिलेगा डेटा प्लान का फायदा

Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2017 (17:25 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों को सालभर वाला डाटा प्लान पेश करने की अनुमति दे ती है।  
दूरसंचार कंपनियां अब सालभर वाला डाटा प्लान पेश कर सकेंगी। दूरसंचार नियामक ट्राई ने स्पेशल डाटा वाउचर की वैधता अवधि को बढ़ाकर 365 दिन करने की अनुमति दे दी है। 
अब तक की बीएसएनएल का तोहफा, ग्राहक ले सकेंगे सालभर वाला डाटा प्लान व्यवस्था के तहत यह 90 दिन थी। इसका मतलब यह था कि टेलीकॉम सेवा प्रदाता एक्सक्लूसिव या टैरिफ आइटमों के साथ इतने समय के लिए ही डाटा सर्विस की पेशकश कर सकते थे।
 
ट्राई ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (दसवां संशोधन) विनियम, 2016 जारी करते हुए वैधता अवधि को बढ़ाने संबंधी मंजूरी दी। एक औपचारिक बयान में कहा गया कि ट्राई को लंबी अवधि डाटा पैक की मांग को लेकर अनुरोध मिल रहे थे। अवधि में संशोधन का निर्णय खासतौर से उन उपभोक्ताओं को देखते हुए किया गया है जो कम मूल्य के लंबी अवधि वाले डाटा प्लान को वरीयता देते हैं।
 
इंटरनेशनल रोमिंग मार्केट पर नजर रखते हुए सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने टाटा कम्युनिकेशंस के साथ करार किया है। इसके तहत बीएसएनएल के ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय मूल्य पर 4.40 करोड़ वाईफाई हॉटस्पॉट उपलब्ध हो सकेंगे। इनकी शुरुआत 999 रुपए से होती है। बीएसएनएल के मोबाइल एप के जरिए ग्राहक वाईफाई प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं। तीन दिन के प्लान की कीमत 999 रुपए, 15 दिन की 1,599 रुपए और 30 दिन वाले का मूल्य 1,999 रुपए है। मोबाइल ऐप वाईफाई हॉटस्पॉट की लोकेशन को भी दिखाएगा। (एजेंसियां)
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख