ramcharitmanas
✕

बीएसएनएल अपने ग्राहकों को देगा यह बड़ा फायदा

Updated: बुधवार, 20 मई 2015 (12:41 IST)
नई दिल्ली। बीएसएनएल की प्रीपेड 2जी और 3जी सेवा के ग्राहकों को अब बचे रह गए मोबाइल इंटरनेट डेटा के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अगली बार जब वे डेटा रिचार्ज कराएंगे, पिछले रिचार्ज का बचा इंटरनेट डेटा उसमें जुड़ जाएगा।
कंपनी ने बयान में कहा कि यह सुविधा बीएसएनएल के 2जी और 3जी मोबाइल इंटरनेट प्लान पर उपलब्ध होगी। इससे पहले, यह योजना फरवरी में बंद कर दी गई थी। बयान के अनुसार, ‘नई सुविधा बीएसएनएल के सभी सर्किलों में जीएसएम 2जी और 3जी प्री-पेड मोबाइल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। 3जी सेवा की बढ़ती मांग को देखते हुए बीएसएनएल काफी सस्ती दर पर 3जी मोबाइल इंटरनेट योजना दे रही है जो उद्योग के मूल्य से काफी कम है।
 
बयान में कहा गया है कि बीएसएनएल ने हाल ही में 68 रुपए में डेटा विशेष टैरिफ वाउचर (एसटीवी) पेश किया जिसमें एक जीबी 3जी मोबाइल डेटा 10 दिन के लिए उपलब्ध होगा। अब तक किसी भी कंपनी ने इतनी सस्ती दर पर डेटा पैक की पेशकश नहीं की है। (भाषा) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन