suvichar
✕

29 सितंबर से भारत में मिलेगा आईफोन एक्स, जानिए क्या होगी कीमत...

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (14:26 IST)
नई दिल्ली। लग्जरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एपल के भारतीय प्रशंसक भी उसके तीनों नए मॉडल आईफोन8, आईफोन8 प्लस और आईफोन दस (एक्स) जल्दी ही खरीद सकेंगे। इनकी कीमतें 64 हजार रुपए से शुरू होंगी।
 
एपल इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका एवं अन्य बाजारों में उपलब्ध होने के कुछ ही दिनों बाद तीनों मॉडल यहां भी मिलने लगेंगे। उसने कहा कि आईफोन8 और आईफोन8 प्लस 64 जीबी एवं 256 जीबी के दो संस्करणों में उपलब्ध होंगे। ये मॉडल एपल के आधिकारिक विक्रताओं के पास 29 सितंबर से उपलब्ध होंगे।
 
उसने कहा कि आईफोन-दस भी 64 जीबी और 256 जीबी संस्करणों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमतें 89000 रुपए से शुरू होगी और यह तीन नवंबर से बाजार में उपलब्ध होगा। इसमें चेहरा पहचानने और सुपर रेटिना डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि तीनों नए मॉडलों की घोषणा अमेरिका में मंगलवार रात की गई थी। भारत में इन्हें सैमसंग, एलजी एवं अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप उत्पादों से मुकाबला करना होगा। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख