ramcharitmanas
✕

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (10:15 IST)
iPhone 16 in India: दिग्गज टेक कंपनी एपल की आईफोन-16 (iPhone 16) सीरीज की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई। सेल शुरू होते ही एपल के मुंबई स्थि‍त शोरूम पर लंबी लंबी कतारें दिखाई दी। लोग आधी रात से ही स्टोर के सामने लाइन लगाकर खड़े थे। ALSO READ: Apple Event 2024 : 79,900 में iPhone 16 लॉन्च, AI फीचर्स मिलेंगे, एपल ने वॉच 10 सीरीज भी की पेश
 
मुंबई में एक एप्पल स्टोर के बाहर भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। स्टोर के बाहर कोई 18 घंटे से खड़ा था तो कोई 21 घंटों से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा है। हर कोई स्टोर में प्रवेश करने के लिए बेताब दिखा। 
 
कंपनी ने 9 सितंबर को अपने साल के सबसे बड़े इवेंट 'इट्स ग्लोटाइम' में AI फीचर्स के साथ आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें चार नए आईफोन लॉन्च किए गए थे। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max शामिल हैं।
 
 
iPhone 16 Pro के 128 GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,19,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro के 256 GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,29,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro के 512 GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,49,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro के 1 TB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,69,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro Max की iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,44,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro Max के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,64,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro Max के 1TB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,84,900 रुपए होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख