biodatamaker
✕

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, ये मिलेंगे फायदे

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (15:55 IST)
भारती एयरटेल ने अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि विदेश जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उनमें से ज्यादातर पहली बार सफर करने वाले यात्री हैं, जो टियर 2 एवं टियर 3 शहरों से आते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के लिए इन लोगों की जरूरतें अद्वितीय होती हैं। इसके अलावा नियमित तौर पर यात्रा करने वाले व्यावसायिक एवं लेज़र यात्रियों की जरूरतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसलिए एयरटेल ने टेक्नोलॉजी एवं डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर इनोवेटिव फीचर एवं उत्पाद दिए हैं, जो विविध तरह के यात्रियों की विकसित होती जरूरतों को पूरा करेंगे।
 
उसने कहा कि प्रीपेड ग्राहकों के लिए ग्लोबल पैक 1199 रुपए का है जिसमें 30 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा, भारत एवं मेजबान देश में 100 मिनट इनकमिंग एवं आउटगोइंग कॉल, अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस।
 
ALSO READ: एयरटेल, जियो, वोडा-आइडिया ने दिए 5जी नेटवर्क परीक्षण के लिए आवेदन
 
इसी तरह से 799 रुपए के प्लान में 30 दिनों तक भारत एवं मेजबान देश के लिए 100 मिनट इनकमिंग एवं आउटगोइंग कॉल, अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस। ट्रैवल अनलिमिटेड के तहत विदेश में अपनी जीवनशैली के साथ जाने के लिए प्रीपेड एवं पोस्टपेड ग्राहकों के लिए शीघ्र ही 4999 रुपए का ग्लोबल पैक पेश किया जाएगा। 
 
इसमें 10 दिन के लिए 1 जीबी डेटा दैनिक, अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, भारत एवं मेजबान देश को 500 मिनट की आउटगोइंग कॉल, अनलिमिटेड इनकमिंग एसएमएस शामिल होगा। उसने कहा कि एयरटेल थैंक्स का उपयोग कर पोस्टपेड एवं प्रीपेड ग्राहक रियल टाइम में अपने इंटरनेशनल रोमिंग पैक को ट्रैक कर सकेंगे।
 
ग्राहक जब इंटरनेशनल रोमिंग पैक बेनेफिट का पूरा उपयोग कर लेगा, तो ओवरयूसेज़ के कारण लगने वाले अनैच्छिक शुल्क से बचाने के लिए ग्राहक की डेटा सर्विस रोक दी जाएंगी। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप द्वारा ऑन-द-गो रहते हुए दूसरा पैक या टॉप-अप ले सकेंगे।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख