kundali milan
✕

2012 में भारत का आईटी सेवा बाजार

बाजार 110 अरब डालर का होगा:गार्टनर

Written By WD
Updated: शनिवार, 13 सितम्बर 2008 (17:02 IST)
WDWD
मुंबई.(वार्ता) भारत में सूचना तकनीक आईटी उपकरण और सेवाओं का बाजार 2007 से 14.8 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ रहा है और 2012 तक इसके 110 अरब डालर तक पहुँचने की उम्मीद है1

विश्लेषक फर्म गार्टनर का अनुमान है कि 2008 तक सूचना तकनीक में 64.7 अरब डालर खर्च करेंगे1 यह खर्च 2007 की तुलना में 17.2 प्रतिशत ज्यादा रहने की संभावना ह ै ।

गार्टनर के वरिष्ठ शोध विश्लेषक नवीन मिश्रा का कहना है कि भारतीय व्यापारी में सूचना तकनीक क्षेत्र में शोध और संचालन में लगातार निवेश कर रहे हैं1 छोटे और स्थानीय स्तर के व्यापारी और कंपनियाँ इस दिशा में खासकर आगे आ रही हैं और सबसे बडी बात यह है कि सरकार की इस क्षेत्र को बढावा देने की नीति है1

उन्होंने कहा कि तमाम स्थितियाँ अनुकूल हैं और देश का आईटी बाजार तेजी से बढ रहा है1 उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक विकास का आँकडा तेजी से बढ़ रहा है इसलिए कई क्षेत्रों में विकास की दर का प्रतिशत दहाई में है1

गार्टनर का कहना है कि2012 तक भारतीय बाजार में करीब ढाई करोड़ पर्सनल कम्प्यूटर की खपत होगी जिसमें आधा मोबाइल पीसी होंगे1 उस समय तक ज्यादा मोबाइल डेस्क आधारित होंगे और इसकी बाजार में कुल 46.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी1

गार्टनर को उम्मीद है कि भारत में तेजी से बढ रहा मोबाइल पीसी का बाजार घरों में भी डेस्क आधारित पीसी बाजार को प्रभावित करेगा1 कंपनी का कहना है कि 2010 तक मोबाइल पीसी ही बाजार के विकास में 51.8 प्रतिशत का योगदान देंगे जिसके 2012 तक 61.4 प्रतिशत तक पहुँचने की उम्मीद है1

विश्लेषण में कहा गया है कि छोटे शहरों के व्यापारी और उपभोक्ता इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं1 उसका कहना है कि आज भी बाजार में करीब 35 प्रतिशत पीसी शीर्ष के 20 से 100 बाजारों में ही खरीदे जाते हैं1

भारत का सॉफ्टवेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और 2012 तक भारत का कुल सॉफ्टवेयर बाजार 3.4 अरब डालर तक पहुँच जाएगा1 अगले चार वर्षों में देश का दूरसंचार बाजार भी 26.8 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 52 अरब डालर का हो जाएगा1

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है