dharma sangrah
✕

‘ई-मेल’ से बढ़ाएँ मेल... लेकिन जरा बच के

9 अगस्त ‘सेंड एन ई-मेल डे’ पर विशेष:

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2009 (14:46 IST)
- प्रियभांशु रंजन
WD
WD
दुनिया भर में आई सूचना और संचार क्रांति से हमें अगर किसी चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वे हैं मोबाइल फोन और इंटरनेट। इंटरनेट ने आपसी संपर्क और सूचना के आदान प्रदान के क्षेत्र में आमूलचूल तब्दीली लाने में काफी अहम भूमिका निभायी है।

इंटरनेट पर मौजूद ‘सर्च इंजन’ के अलावा ‘ई-मेल’ यानी इलेक्ट्रॉनिक मेल सेवा संचार क्रांति में खासी मददगार साबित हुई है। ‘ई-मेल’ की मदद से दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शख्स से हम बात कर सकते हैं। शर्त बस इतनी है कि वह शख्स इंटरनेट की सेवा से महरूम न हो।

‘ई-मेल’ के फायदे के बारे में साइबर मामलों के जाने माने विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने ‘भाषा’ को बताया कि ‘ई-मेल’ एक डिजिटल सेवा है जिसके इस्तेमाल से एक दूसरे के संपर्क में रहने के अलावा किसी चीज का प्रचार-प्रसार भी किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ई-मेल के आविष्कार के पीछे मकसद दो या दो से अधिक लोगों के बीच सूचना का तेजी से आदान-प्रदान करना था लेकिन अब इसका गलत इस्तेमाल भी धड़ल्ले से हो रहा है।

दुग्गल का कहना है कि ई-मेल के जरिये जहाँ किसी की मानहानि हो सकती है वहीं, ‘एनोनिमिटी’ यानी अपना असली नाम छुपाकर इसका दुरूपयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी शख्स किसी के ई-मेल आई-डी यानी किसी अन्य की पहचान और पासवर्ड जानकर दूसरों को धमकी भरा संदेश भेज सकता है और इस मामले की जाँच होने पर वह शख्स शक के दायरे में आएगा जिसके ई-मेल आई-डी से धमकी दी गई।

साइबर क्राइम और खासतौर से ई-मेल के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी कुछ कदम उठाये हैं।

इस बारे में दिल्ली पुलिस के उपायुक्त शिवेश सिंह ने कहा कि हम अखबारों, टीवी चैनलों और अपनी वेबसाइट की मदद से लोगों को इस बात से वाकिफ करा रहे हैं कि कैसे सुरक्षित तरीके से ई-मेल का इस्तेमाल किया ज ा ए। लोगों से काम खत्म होने के बाद सही तरीके से ‘साइन आउट’ करने, किसी को भूलकर भी अपना पासवर्ड नहीं बताने की अपील की जाती है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा भी ई-मेल के गलत इस्तेमाल की बातें सामने आ चुकी हैं।

‘ब्लैकबेरी’ की मदद से गुप्त ई-मेल भेजे जाने के बारे में सिंह ने बताया कि ‘ब्लैकबेरी’ में एक खास कोड का इस्तेमाल किया जाना चाहिये जिससे कोई चाहकर भी किसी का संदेश न पढ़ सके।

साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के जाने माने वकील दुग्गल, ई-मेल के गलत इस्तेमाल के मामले में सजा के प्रावधान बारे में कहते हैं कि मानहानि के मामले में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत तीन साल की सजा और पाँच लाख रूपए का जुर्माना हो सकता है। इसी तरह ‘स्पैमिंग’, यानी किसी ऐसे व्यक्ति से आपको ई-मेल मिलना जिसे आपने आमंत्रित ही नहीं किया हो, को भारत सहित दुनिया के कई देशों में अपराध घोषित किया गया है।

ई-मेल इस्तेमाल करने वालों के सामने आने वाली एक बहुत ही आम समस्या है उनके एकाउंट में वायरस का संचार। दूसरों के एकाउंट में वायरस भेजना भी एक दंडनीय अपराध है। इसमें भी आईटी कानून के तहत तीन साल की सजा हो सकती है।

दुग्गल के अनुसार अभी तक भारत में साइबर क्राइम के तहत तीन लोगों को सजा सुन ाई जा चुकी है।

उन्होंने 2006 में सामने आए तमिलनाडु के एक मामले के बारे में बताया कि वहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व महिला मित्र की तस्वीर से उसका चेहरा निकालकर उसे एक निर्वस्त्र मॉडल की तस्वीर पर लगा दिया और फिर वह तस्वीर उस लड़की के परिवार तथा उसके दोस्तों को भेज दी। इस मामले में एक अदालत ने मानहानि के आरोप में दोषी पाते हुए उस व्यक्ति को तीन साल की सजा सुनाई।

ई-मेल के इस्तेमाल की शुरुआत का इतिहास 1971 से मिलता है। सबसे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली कंपनी ‘बोल्ट बेरानेक एंड न्यूमैन’ (बीबीएन) के कंप्यूटर इंजीनियर रहे रे. टॉमलिनसन ने वर्ष 1971 में ई मेल का इस्तेमाल किया। यह पहला इस्तेमाल एक साथ रखे गये दो कम्प्यूटरों के बीच हुआ था।

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा