Hanuman Chalisa
✕

सावधानी से करें मोबाइल रीसेल

Written By WD
Updated: गुरुवार, 11 दिसंबर 2008 (11:50 IST)
WDWD
मोबाइल की बढ़ती रेंज, ब्यूटी और स्टाइल वाले नए मोबाइल बाजार में आने से सभी का दिल इन्हें अपना बनाने का करता है। अधिकांश लोग अपना पुराना मोबाइल बेचकर नया मोबाइल खरीदते हैं। अपने मोबाइल को बेचते समय लोग अपने फोन को रिसेट कर देते हैं और सारा डाटा मिटा देते हैं।

वे समझते हैं कि ऐसा करने पर उनके मोबाइल में स्टोर जानकारी का दुरुपयोग नहीं हो पाएगा और वे निश्चिंत हो जाते हैं परंतु हकीकत कुछ और ही है।

दरअसल मोबाइल हैंडसेट में फ्लैश मेमोरी नामक ऑपरेटिंग सिस्टम होता है, जो फोन में उपलब्ध सूचनाओं को पूरी तरह से मिटने नहीं देता। मोबाइल फोन से कोई भी डाटा सिर्फ सिमकार्ड से मिटता है, मोबाइल सेट के अंदर मौजूद फ्लैश मेमोरी में डाटा नहीं मिटता है। और यह चीज मोबाइल बेचने के बाद आपके लिए घातक भी हो सकती है।

मोबाइल बात करने के माध्यम होने के साथ आपके जरूरी डाटा को भी संभालकर रखता है। इससे आपकी अत्यंत गोपनीय जानकारी भी दूसरों के हाथ पड़ सकती है।

अतः अपना सेट बेचने से पहले थोड़ी सावधानी बरतना चाहिए।
WDWD


यदि आप अपने जरूरी डाटा को देखना चाहते हैं तो बाजार में आसानी से मिलने वाले एक सॉफ्टवेयर आइडेंटिटी थीव की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं। यही सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से कोई और भी आपकी गोपनीय जानकारी प्रप्त कर सकता है।

लोगों द्वारा तेजी से मोबाइल सेट बदलने के कारण यह सावधानी बरतना जरूरी हो गया है। सेलफोन अब सिर्फ फोन न रहकर स्मार्टफोन बन गया है।

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि लोग जितनी जल्दी पुराने फोन को बेचकर नए मॉडल खरीद रहे हैं, उतनी ही तेजी से ऐसे सॉफ्टवेयर और तकनीक विकसित करने की जरूरत है, जो कि जरूरत पड़ने पर मोबाइल में उपलब्ध डाटा को पूरी तरह मिटा सके।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब