Hanuman Chalisa
✕

सक्सेस विद सोशल नेटवर्किंग

Written By ND
Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2010 (11:06 IST)
ND
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव रहना या बिजी रहना को आमतौर पर समय की बर्बादी माना जाता है। ग्लोबल आँधी ने और बदलते वर्क और लाइफ स्टाइल ने इसे करिअर से जोड़ दिया है। यही वजह है टेक्नोक्रेट यूथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए बिजनेस डिलिंग से लेकर प्रोफाइल लोड कर रहे हैं।

यह बिजनेस, कंपनी के लिए मार्केटिंग प्लेटफॉर्म से लेकर इंटीरियर डिजाइनर, इवेंट मैनेजर से जुड़े लोगों के बिजनेस को बढ़ाने में हेल्पफुल है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिनोंदिन इस तरह की साइट्स पर विजिटर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यह लोगों के लिए बिजनेस का टूल साबित हो रहा है।

बन गया बिजनेस प्लेटफॉर्म
प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव समीर मिश्रा बताते हैं कि मैं रोजाना फेसबुक व ऑरकूट एकाउंट के स्टेटस पर कंपनी से जुड़े नए प्लांस, उनमें होने वाले चेंजेस को अपडेट करता हूँ। इससे मैं अब पहले की तुलना में अपने काम को ज्यादा आसानी से कर पा रहा हूँ।

पहले क्लाइंट्स से पर्सनली मिलना, उन्हें सर्च करना पड़ता था, लेकिन अब साइट्स से जुड़े लोग खुद ही मुझे कॉल करते हैं। इस तरह मुझे हफ्ते में एक-दो क्लाइंट अपने आप ही मिल जाते हैं।

काम हो जाता है आसान
इवेंट कंपनी के ओनर बंटी चंद्राकर कहते हैं कि हम हमेशा नए-नए इन्वेंशन या एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं। इसमें पार्टी थीम, डेकोरेशन शामिल हैं। पार्टीज की फोटो व होने वाले इवेंट की डिटेल भी साइट्स में अपलोड करता रहता हूँ। क्लाइंट को इसके बारे में समझाना आसान हो जाता है। साथ ही नई थीम देखकर लोग हमें खुद कांटेक्ट करते हैं।

ND
प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव नरेश ठाकुर पिछले दो साल से सोशल नेटवर्किंग साइट से जुड़े हुए हैं। अब उन्हें क्लाइंट ढूँढ़ने में परेशानी नहीं होती है, वे अपनी कंपनी की सारी डिटेल साइट्स पर अपलोड कर देते हैं, जिसे देखकर कई लोग खुद ही उन्हें अप्रोच करने लगे हैं।

इंटीरियर डिजाइनर श्रुति नागराज भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपना पूरा प्रोफाइल साइट्स पर लोड किया हुआ है। इससे उन्हें घर बैठे ही क्लाइंट मिल जाते हैं और ऑफिस की भी जरूरत नहीं है।

टॉप मोस्ट साइट्स
फेसबुक- 25 0000000 मंथली विजीटर्स

मायस्पेस- 122000000 मंथली विजीटर्स

ट्वीटर- 80500000 मंथली विजीटर्स

लिंक्ड इन- 50000000 मंथली विजीटर्स

क्लासमेट्स- 29,000000 मंथली विजीटर्स

फ्रेंडस्टर- 5000000 मंथली विजीटर्स

ऑरकुट- 4500000 मंथली विजीटर्स

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?