व्यवसाय आसान बनाते सॉफ्टवेयर
गरिमा माहेश्वरी अगर आप किसी को यह कहते सुनें कि मेरा व्यवसाय तो अपने आप ही चलता है, तो समझ जाइए कि उसके पास सॉफ्टवेयर की एक सेना है जो उसके पूरे काम का ध्यान रखे हुए है। अब सॉफ्टवेयर का जमाना है। वो दिन अब बीत गए जब व्यवसाय का सारा हिसाब-किताब हाथों से किया जाता था, सारे गुणा-भाग दिमाग में ही हो जाते थे! अब जमाना है सॉफ्टवेयर से व्यवसाय संचालन का। चलिए मिलते हैं कुछ ऐसे सैनिकों से जिनसे मिलकर ये सेना तैयार होती है।* अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ' टैली 9' यह एक ऐसा अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग आपके आर्थिक प्रबंधन को बहुत मजबूत और सुरक्षित बना देगा। जो लोग इस पर काम करने के आदि नहीं हैं उनके लिए भी इसे उपयोग कर पाना मुश्किल नहीं। यह एक आसान तरीका है जिससे ड्रॉज में रखी फाइलों को आप आसानी से कम्प्यूटर तक पहुँचा सकते हैं। इसके मल्टीयूजर लाइसेंस की कीमत लगभग 40,500 रुपए है। * बैकअप या रिकवरी के लिए 'मोज़ी'आपको अपनी फाइलों का बैकअप हमेशा तैयार रखना चाहिए, न जाने कब इसकी जरूरत पड़ जाए। लेकिन आकस्मिक दुर्घटनाओं में तो आपकी ड्राइव पर रखा बैकअप भी नष्ट हो जाएगा। इसलिए यह ऑनलाइन बैकअप आपकी समस्या का एक बेहतर विकल्प है। यह आपको वे सारी फाइलें इंटरनेट पर उपलब्ध कराएगा जिनकी आपको जरूरत है, वो भी सुरक्षित। इसकी असीमित सेवाओं की कीमत लगभग 5 डॉलर है यानी कि लगभग 240 रुपए है। * ब्लॉगिंग टूल 'वर्डप्रेस'
आज की तकनीकी दौड़ में अगर आपके व्यवसाय के लिए आपके पास ब्लॉग नहीं है तो मान लीजिए कि आप तीन साल पिछड़े हुए हैं। लेकिन अब भी इस दौड़ में शामिल होना मुश्किल नहीं। वर्डप्रेस बस कुछ ही समय में आपके सिस्टम पर इंस्टॉल की जा सकती है और इसमें वेबसाइट पर होस्टिंग के लिए मुफ्त विकल्प भी है। * कैलेंडर 'सनबर्ड'बहुत से व्यवसायी कैलेंडर एप्लिकेशन के लिए सनबर्ड का प्रयोग करते हैं। यह बहुत ही सरल एप्लिकेशन है जिसमें दिन, हफ्ते और महीने देखे जा सकते हैं। इसमें एक पब्लिशिंग फीचर भी उपलब्ध है जिसके माध्यम से आप इसको किसी वेबसाइट पर डाल सकते हैं। इसको आप थंडरबर्ड के साथ मुफ्त पा सकते हैं।* ई-मेल 'थंडरबर्ड' अगर आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का उपयोग कर रहे हैं तो आपके पास आउटलुक तो जरूर होगा लेकिन एक और मुफ्त विकल्प है थंडरबर्ड।