शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा
Latest News Today Live Updates in Hindi : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात से पहले ही पद से इ्स्तीफा दे दिया। पल पल की जानकारी...
04:14 PM, 25th Jul
डीएमआरसी ने राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट के एंट्री और एक्जिट गेट खोले।
03:30 PM, 25th Jul
-सीजेपी के प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के लिए पहुंचे।
-प्रधान के इस्तीफे की खबर से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। हालांकि इस्तीफे के बाद भी जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना जारी है। सीजेपी का कहना है कि उनकी 2 अन्य मांगें भी पूरी होनी चाहिए।
02:25 PM, 25th Jul
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को भेजा इस्तीफा।
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
02:15 PM, 25th Jul
दिल्ली में जंतर मंतर पर फिर भारी हंगामा। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। जंतर मंतर पर बढ़ाई सुरक्षा। टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव।
12:56 PM, 25th Jul
बिहार में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
NEET पेपर लीक मामले और राज्य में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर आज राज्य भर में बंद के आह्वान के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।
12:01 PM, 25th Jul
नीट पेपर लीक समेत मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा- जो हमारे छात्र हैं, जो अनशन पर थे, उनसे मेरी बात हुई। छात्रों की तीन मांगें हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम रात-रात भर वीडियो बना रहे हैं। पीएम सुझाव नहीं माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए, कैबिनेट से निकाला जाए। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर दूसरे विभाग में भेजने की खबरें आ रही हैं। ये भी मान्य नहीं है। पुलिस की कार्रवाई में हजारों छात्र घायल हुए हैं, पैलेट गन के छर्रे लगे हैं। इस कार्रवाई के पीछे सभी लोगों पर कार्रवाई की जाए। इस सबके कर्ता-धर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगें।
11:09 AM, 25th Jul
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, टाइफाइड हो गया है, लेकिन जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, यह लड़ाई जारी रहेगी!
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 25, 2026
11:02 AM, 25th Jul
अखिलेश यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- जब बचा रहेगा आका तो पड़ता रहेगा डाका! दिखाने के लिए सिर्फ़ खाँचा नहीं, पूरा का पूरा ढाँचा बदलना चाहिए।
जब बचा रहेगा आका
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 25, 2026
तो पड़ता रहेगा डाका!
दिखाने के लिए सिर्फ़ खाँचा नहीं, पूरा का पूरा ढाँचा बदलना चाहिए। pic.twitter.com/XwOIk91xWj
09:30 AM, 25th Jul
राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। Internet बंद करो। खाना बंद करो। अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।
मेट्रो बंद करो।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
रास्ते बंद करो।
दुकानें बंद करो।
Internet बंद करो।
खाना बंद करो।
अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।
बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।
07:43 AM, 25th Jul
-सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह के साथ बैठक आज 3:30 बजे होगी।
-जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए आज सुबह 7.30 AM से अगली सूचना तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
-दिल्ली पुलिस ने भी जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकेड्स को हेवी ड्यूटी चेन से जोड़ा गया है और वेल्डिंग की गई है।
07:25 AM, 25th Jul
छह दिन तक स्थगित रहने के बाद श्री अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण 19 जुलाई, 2026 को सालाना तीर्थयात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

