dharma sangrah
✕

विकिपीडिया ज्ञान माँग रहा है दान

Written By ND
Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2009 (12:36 IST)
- राजीव शर्मा

ND
ND
विकिपीडिया की वेबसाइट 'हिट' करने पर अगर आप 'डोनेशन' का संदेश प ाऍ ं तो इसे 'फिशिंग' समझने की गलती न करें। यह वास्तव में ही विकिपीडिया का अपना संदेश है। इसके द्वारा इस विश्व ज्ञानकोष के प्रयोगकर्ताओं से आर्थिक सहायता माँगी जा रही है। जी हाँ, इंटरनेट पर देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं के प्रसिद्ध मुक्त ज्ञानकोष के रूप में विख्यात विकिपीडिया को पैसे की जरूरत है।

विकिपीडिया का संचालन अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था 'विकिपीडिया फाउंडेशन' द्वारा किया जाता है। यदि विकिपीडिया चाहे तो अपने करोड़ों प्रयोगकर्ताओं की संख्या को भुनाते हुए आसानी से विज्ञापन पाकर मोटी कमाई कर सकता है, लेकिन यह विज्ञापन की राह पर कभी नहीं चला। लिहाजा इसे अपने संसाधनों के व्यय आदि के लिए दान पर ही निर्भर रहना पड़ता हैं।

यही कारण है कि आजकल विकिपीडिया के जनक जिमी वेल्स संदेश दे रहे हैं कि 'केवल एक वेबसाइट के रूप में तो इसे बहुत पहले ही रोक लिया गया है। हम में से कई के लिए, अधिकांश के लिए विकिपीडिया दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया हैं इसकी रक्षा करने में मदद करें, कृपया आज एक दान दें।'

वर्ष 2005 तक तो इसका संचालन पूरी तरह से स्वैच्छिक संपादकों द्वारा ही होता था। दुनियाभर में फैले ये वे लोग हैं जो अपने निजी स्तर पर लेख, तथ्य, जानकारी आदि जुटाकर इसके ज्ञानकोष को विस्तृत करते रहे हैं। बाद के वर्षों में इसमें कुछ स्टाफ जरूर रखा गया, लेकिन बहुत कम।

जून 2009 तक इसमें मात्र 27 लोगों का ही स्टाफ था। पर करोड़ों प्रयोगकर्ताओं से समन्वय बनाने के लिए इसे एक बड़ी राशि 'तकनीकी' व कुछ अन्य मदों पर अनिवार्य रूप से खर्च करनी ही पड़ती है। इस व्यय की पूर्ति के लिए यह सन्‌ 2003 से ही वार्षिक दान प्राप्त करता रहा है। वर्ष 2008-09 में विकिपीडिया को एक लाख 38 हजार लोगों से 65 लाख डॉलर का दान प्राप्त हुआ था।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?