manglik dosh calculator
✕

वर्चुअल वर्ल्ड...जहाँ है सब कुछ संभव

Written By ND
Updated: गुरुवार, 3 जून 2010 (12:20 IST)
- दीपिका शर्मा

ND
वर्चुअल वर्ल्ड का हिस्सा बन कर आप क्या नहीं कर सकते? घर बैठे ही आप मिनटों में दुनियाभर की सैर कर सकते हैं, एक दूसरे से जुड़ने के साथ साथ पार्टी, खेल और व्यापार भी कर सकते हैं। मनोरंजन के अलावा अपनी जानकारी भी बढ़ा सकते हैं।

जीवन में कई अवसर ऐसे आते हैं जब हमें भावनात्मक तौर पर दोहरी जिंदगी जीनी पड़ती है। पर कितना रोमांचक हो यदि ये दोहरी जिंदगी सिर्फ कल्पना तक सीमित न रहे? कितना अच्छा हो यदि ये दोहरी जिंदगी आपको वो सब कुछ हासिल कराए जो भौतिक तौर पर इस दुनिया में संभव ही नहीं ?

जी हाँ, तेज रफ्तार पकड़ती तकनीक प्रौद्यौगिकी के इस दौर में वर्चुअल वर्ल्ड नामक जो दुनिया उभरी है, वो आपकी इस समस्त ख्वाहिशों का पूरा ध्यान रखती है। आजकल टेलिविजन और अखबारों में आए दिन आप 'गो जियो' के विज्ञापन देख रहे होंगे।

आखिर है क्या वर्चुअल वर्ल्ड ?
वर्चुअल वर्ल्ड मूलतः ऑनलाइन समुदाय की एक शैली है जो आपको एक बेहतरीन कंप्यूटर आधारित नकली/काल्पनिक वातावरण उपलब्ध कराती है। इस वातावरण में ऑनलाइन समुदाय के समस्त लोग आपस में एक दूसरे से सिर्फ संपर्क ही नहीं कर सकते, बल्कि एक जादूगर की तरह कहीं भी पलक झपकाते ही पहुँच सकते हैं, और वस्तुएँ प्रकट और गायब कर सकते हैं।

उन्नत होती तकनीक आपको इसमें 3डी जैसा वास्तविक वातावरण उपलब्ध कराती है, यानि कंप्यूटर के जरिए आप वो सब अपनी कल्पना की वास्तविक दुनिया में पा सकते हैं, जिसकी आप आज तक सिर्फ इच्छा ही करते आए थे। रीयल वर्ल्ड, उससे जुड़े नियम और रीयल टाइम एक्शन पर आधारित आपने कई विडियो गेम्स देखें होंगें पर वर्चुअल वर्ल्ड उससे कहीं ऊपर है।

लोग इस तकनीक को अब चैट-रूम से लेकर एक दूसरे से संबंध/मित्रता बनाने हेतु भी प्रयोग भी कर रहे हैं।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन