Daily Horoscope
✕

रिश्तों को मजबूत बना रहे हैं एसएमएस

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 6 अगस्त 2010 (13:05 IST)
- प्रसन्न कुमार

ND
आज की इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में हमारे पास हमारे अपनो के लिए भी समय कम पड़ गया है। हम एक साथ रहकर भी एक-दूसरे से बात नहीं कर पाते हैं। व्यस्तता की वजह से माँ-बाप, भाई-बहन या बीवी-बच्चों से बात किए हुए कई-कई दिन हो जाते हैं इन वजहों से रिश्ते में दूरियाँ बढ़ती चली जाती हैं और रिश्तों में दूरियाँ बढ़ने पर हम चाह कर भी उनसे कुछ कह नहीं पाते हैं।

वहीं कुछ मामलों में ऐसा भी होता है कि घर के किसी सदस्य से हम बात करने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में रिश्ते में नजदीकियाँ लाने का काम कर सकता है मैसेज। जी हाँ एसएमएस और संदेश लिखकर आप दूरियों को कम कर सकते हैं। आप हर दिन कोई न कोई एसएमएस कर बिना बात किए भी एक-दूसरे के संपर्क में रह सकते हैं और दूरियों को नजदीकियों में बदल सकते हैं।

बहुत बार ऐसा होता है कि हम किसी से कुछ बोल नहीं पाते हैं लेकिन वही सारी बातें लिखकर उसके सामने आसानी से व्यक्त कर देते हैं। विकास को अपने पापा से डर लगता है इसी वजह से वह उनसे कुछ पूछने में हिचकिचाता रहता है, ऐसे में वह एसएमएस का सहारा लेता है।

विकास कहता है कि पापा से जब भी कुछ पूछना होता है पापा को एसएमएस कर देता हूँ पापा भी उसका जवाब एसएमएस के जरिए ही भेज देते हैं। ऐसे में पापा के गुस्से से भी बच जाता हूँ और काम भी निकल जाता है।

सिर्फ काम निकालने में ही एसएमएस काम नही आता है बल्कि अगर आपसे कोई नाराज है और आप सामने से जाकर सॉरी बोलने से डर रहे हैं तो उस स्थिति के लिए भी मैसेज कारगर होता है। मैसेज के जरिए आप किसी को भी आसानी से कुछ कह सकते हैं बेहिचक कुछ पूछ सकते हैं।

इससे आपका काम भी आसान हो जाएगा और आपकी नजदीकियाँ भी बनी रहेंगी। किसी को भी सॉरी और थैंक्स बोलने में कभी नहीं हिचकिचाएँ क्योंकि इससे रिश्ते मजबूत होते हैं। अगर आप सामने बोलने से हिचकिचा रहें हो तो एसएमएस के जरिए या कागज पर लिखकर दे दें।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?