Daily Horoscope
✕

युवाओं में बढ़ा ई-शॉपिंग का क्रेज

Written By ND
Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (14:02 IST)
ND
युवाओं में ई- श ॉपिंग का क्रेज इन दिनों बहु त बढ़ गया है। वे कपड़े, जूते, ज्वेलरी, घड़ी आदि सामान की खरीदी के लिए दुकान जाने की जगह-ई टेक्निक अपना रहे हैं। घर बैठे इंटरनेट के जरिए किसी भी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी लेकर ऑनलाइन आर्डर कर रहे हैं। ऑनलाइन श ॉपिंग में ढेरों वेराइटियां और मार्केट में नहीं मिलने वाले प्रोडक्ट के भी मिलने से युवा आकर्षित हैं।

लड़कों को ज्यादा पसंद
यूथ में ई-शॉपिंग का सबसे ज्यादा क्रेज है। लड़कियों से ज्यादा लड़के ई-शॉपिंग करना पसंद करते हैं। शुरुआत में ई-शॉपिंग करने के दौरान वे यूजर्स थोड़ी दुविधा में थे कि पता नहीं ऑर्डर करने पर किस तरह की चीज घर पहुंचेगी। एक-दो बार शॉपिंग करने के बाद उन्हें समझ में आया कि ई-शॉपिंग बहुत ही आसान है। इसमें बिल्कुल सही चीज मिलती है।

पसंद आता है सस्ता सामान
ई-शॉपिंग से महंगा सामान खरीदने पर कई बार गारंटी नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में बाद में मुश्किल हो सकती है, इसलिए सिर्फ छोटे सामान जैसे ड्रेसेज, बैग्स, शूज और गॉगल्स खरीदना ज्यादा बेहतर है। नेट पर 1500 से 5000 रुपए तक की शॉपिंग करना वे ज्यादा सही मानते हैं। खरीदारी से पहले नेट के जरिए सामान की बहुत अच्छी डिटेल मिल जाती है, इसलिए खरीदने में आसानी होती है।

साइट्स पर भी मिलते हैं आफर्स
ई-शॉपिंग पर कई तरह के ऑफर्स भी दिए जाते हैं। एक प्रोडक्ट को खरीदने पर दूसरा फ्री, किस्तों पर खरीदी सुविधा के साथ ही डिस्काउंट दिए जाते हैं। युवाओं का कहना है कि ऐसे ऑफर्स कई बार मार्केट में भी नहीं मिल पाते।

ई-शॉपिंग के दौरान ये रखें सावधानी
- ऑर्डर करते समय खरीदी जा रही वस्तु की सही डीटेल दें। रंग, साइज के संबंध में भी सही-सही जानकारी डालें।
- कभी अपनी निजी जानकारी ई-शॉपिंग के दौरान दें।
- शॉपिंग के दौरान डेबिट कार्ड से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।
- प्रोडक्ट की गारंटी को ऑर्डर से पहले ही सुनिश्चित कर लें।
- प्रोडक्ट के बारे में सारी जानकारी शॉपिंग से पहले ही हासिल कर लें।
- शॉपिंग के बाद डिलीवरी और टाइमिंग का स्टेटस भी पहले ही जांच लें।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज