Hanuman Chalisa
✕

मोबाइल फोन से दिमाग पर असर पड़ता है : अध्ययन

Written By India FM
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:26 IST)
ND
ND
लंदन, मोबाइल फोन तथा अन्य कॉडलेस टेलीफोनों के इस्तेमाल से दिमाग पर जैविक प्रभाव पड़ता है। एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा किया गया है। अध्ययन में बच्चों तथा किशारों को इन फोनों का इस्तेमाल करने के दौरान सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है।

स्वीडन के ओरेब्रो विश्वविद्यालय द्वारा बच्चों तथा किशोरों में वायरलेस टेलीफोन के दुष्प्रभावों का अध्ययन किया गया। इसमें यह जाँच की गई कि क्या किशारों को फोन के इस्तेमाल से किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या आती है।

चिकित्सा शोधकर्ता फ्रेडरिक साडरक्विस्ट ने बालिगों या बड़ों के खून की भी जाँच की है, जिससे यह पता चल सके कि बच्चों और किशोरों के दिमाग पर वायरलेस फोन के इस्तेमाल का क्या दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

साडरक्विस्ट ने कहा कि बड़ों की तुलना में बच्चे वायरलेस फोन की तरंगों को लेकर ज्यादा संवेदनशील होते हैं। वह स्वीडन विश्वविद्यालय में अपने शोध को पेश करेंगे।

अध्ययन में वायरलेस टेलीफोन और खून में प्रोटीन ट्रांसथायरेटिन की मात्रा बढ़ने को एक साथ जोड़कर देखा गया है। साडरक्विस्ट ने कहा है कि यह बढ़ोतरी ज्यादा चिंता की बात नहीं है, लेकिन चूंकि इससे दिमाग पर पड़ने वाले असर का पता चला है, तो कहा जा सकता है कि यह हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना