kundali milan
✕

फेसबुक से बढ़ा रि‍श्‍तों का दायरा

Written By WD
Published: गुरुवार, 25 नवंबर 2010 (18:45 IST)
PR
एक अध्‍ययन ने सोशल मीडि‍या वेबसाइट के बारे में इस गलत फहमी को दूर कर दि‍या है कि‍ सोशल नेटवर्किंग साइट्स रि‍श्तों को कमजोर कर रही हैं। अध्‍ययन में यह तथ्‍य सामने आया है कि‍ तेजी से लोकप्रि‍य हो रही सोशल नेटवर्किंग साइट 'फेसबुक' लोगों के बीच संबंधों को कमजोर नहीं बल्‍कि‍ मजबूत बना रही है।

यूनि‍वर्सि‍टी ऑफ टेक्‍सास द्वारा कि‍ए गए एक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि‍ फेसबुक से लोगों का मि‍लना जुलना बंद नहीं हुआ है बल्‍कि‍ इसने दोस्‍ती के रि‍श्‍ते को नए आयाम दि‍ए हैं। 900 कॉलेजों के छात्रों के बीच कराए गए सर्वेक्षण से यह नि‍ष्कर्ष नि‍काला गया है। इन छात्रों से पूछा गया था कि‍ वे फेसबुक पर कि‍ससे और कैसे जुड़ते हैं।

60 प्रति‍शत फेसबुक यूजर्स का कहना है कि‍ स्‍टेटस अपडेट करना और कमेंट करना फेसबुक की सबसे पापुलर एक्‍टि‍वि‍टी है। 49 प्रति‍शत यूजर्स ने कहा कि‍ वे अपने दोस्‍त को इस पर मैसेज भी करते हैं।

अध्‍ययन में यह भी सामने आया कि‍ फेसबुक पर पुरुष और महि‍लाएँ बराबर की संख्‍या में हैं और दोनों का ही फेसबुक को यूज करने का तरीका अलग-अलग है। महि‍लाओं को फेसबुक पर अपने फोटो शेयर करने में मजा आता है, वहीं पुरुष राजनीति‍क चर्चाओं और पॉप-कल्‍चर की लिंक शेयर करने में ज्‍यादा दि‍लचस्‍पी दि‍खाते हैं।

फेसबुक के जरि‍ए आज युवा न सि‍र्फ अपने मि‍त्रों, सहकरमि‍यों या परि‍वार के साथ संपर्क को बढ़ा रहे हैं बल्‍कि‍ इससे उनका सामाजि‍क दायरा बढ़ा है। आज का युवा सोशल नेटवर्किंग का कई तरह से उपयोग कर रहा है और यही फेसबुक के लि‍ए बड़ी चुनौती है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा