Hanuman Chalisa
✕

पढ़िए ट्‍विटर के फायदे और नुकसान

Written By WD
Updated: शनिवार, 5 अप्रैल 2014 (18:40 IST)
TWITTER
सोशल मीडिया की पहुंच लगातार बढ़ती जा रही है और इसमें ट्विटर की भूमिका अहम है। ट्विटर के माध्यम से कम शब्दों में अपनी बात कहने का हुनर भी लोग सीख रहे हैं, लेकिन जब ट्विटर की अहमियत के विस्तार में जाते हैं तो यह बड़ा सवाल है कि इसका अधिक उपयोग किस प्रकार और कौन कर रहा है?

इसमें कोई शक नहीं कि ट्विटर की उपयोगिता सिलेब्रेटीज़ के लिए अधिक है। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं, वे कब क्या कर रहे हैं और इसीलिए ट्विटर पर सेलेब्रिटीज़ के फॉलोअर बहुत बड़ी संख्या में हैं।

आम आदमी के लिए ट्विटर केवल किसी मैसेजिंग एप की तरह ही है। अगर वे अपने दोस्तों से कोई बात मैसेज के द्वारा शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए ट्विटर से पहले फेसबुक, व्हाट्‍स एप जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बेहतर विकल्प हैं। इसके अलाव ट्विटर शब्दों की लिमिट होने की वजह से बहुत लोगों के लिए इसका उपयोग मुश्किल हो जाता है।

आम आदमी के लिए किसी सेलेब्रिटी को ट्विटर पर फॉलो करके उनसे जुड़े रहना खुद के बारे में ट्वीट करने से बड़ा लक्ष्य है, इसलिए यह देश दुनिया की त्वरित जानकारी का बहुत बड़ा माध्यम है।

बड़े बड़े मीडिया हाउस भी सेलेब्रिटीज़ के ट्विटर पेज को इसीलिए फॉलो करते हैं कि उनके बारे में त्वरित जानकारी मिल सके। आजकल कई खबरों का आधार ट्विटर है। आज किसी नामी व्यक्ति को अपनी बात कहने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय ट्वीट कर देते हैं और वह खबर ट्विटर के माध्यम से सभी को टीवी, रेडियो और समाचार-पत्र से मालूम हो जाती है।

ट्विटर देश दुनिया का हाल जानने का बेहद आसान और प्रभावी माध्यम है और इसकी पहुंच लगातार बढ़ती ही जा रही है। ट्विटर के अगर कुछ फायदे हैं तो उसके नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं ट्विटर के फायदे और नुकसान।

अगले पेज पर पढ़ें, ट्‍वीटर के फायदे...


फायदे
TWITTER
- ट्विटर की मदद से जानी मानी हस्तियाँ आसानी से अपने फैन्स और फ़ॉलोअर्स रूबरू हो सकती हैं।

- ट्विटर की मदद से लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जुडे रह सकते हैं।

- यह देश विदेश की किसी भी जानकारी को त्वरित प्राप्त करने का आसान माध्यम है।

- प्रचार करने के लिये ट्विटर एक बड़ा माध्यम है।

- अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को फॉलो करके उनके बारे में ताज़ा जानकारी ली जा सकती है।

अगले पेज पर पढ़ें, ट्‍विटर के नुकसान


नुकसान

TWITTER
- शब्द सीमा के कारण कई बार लोगों को कुछ ट्विट्स समझने में परेशानी होती है और फिर कई बार ट्वीट्‍स का अलग अर्थ निकाल लिया जाता है।

- ट्विटर के बारे मे ज़्यादा जानकारी न होने के कारण अकसर लोग वेरीफाइड खाते नहीं पहचान पाते हैं।

- शब्द सीमा होने की वजह से भी लोग ट्विटर को इस्तेमाल करने से कतराते हैं, क्योंकि हर कोई अपनी बात संक्षिप्त में समझा नहीं सकता।

- ट्विटर एक वक्त के बाद काफी नीरस लगने लगता है। ट्विटर में यूज़र को हर ट्विट से गुज़रना ही होता है।

- ट्विटर से आसानी से भ्रम फैलाया जा सकता है।
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क