Daily Horoscope
✕

नेविगेशन डिवाइस - आपके मार्गदशक

Written By ND
Updated: शनिवार, 14 मई 2011 (13:20 IST)
- राजीव शर्मा

अपनी बहुउपयोगी सेवा-सुविधा के कारण आजकल देश-विदेश में जीपीएस (ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम) का प्रयोग दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसी की एक कड़ी है 'नेविगेशन डिवाइस'। विदेशों की तर्ज पर अब हमारे यहां भी सार्वजनिक वाहनों के साथ-साथ निजी वाहनों के लिए भी जीपीएस पर आधारित इस नेविगेशन डिवाइस का खूब इस्तेमाल होने लगा है।

ND


महानगरों में गैजेट के रूप में इस तरह के डिवाइस का प्रयोग बहुत बढ़ गया है। ये डिवाइस अपने में कई प्रकार की खूबियां समेटे होते हैं। विभिन्न मॉडलों में उपलब्ध ये गैजेट्स न केवल आपका मार्गदर्शन ही करते हैं बल्कि आपके निजी सहायक के रूप में भी काम करते हैं। इसमें आप अपने पसंदीदा या रोजमर्रा की यात्रा वाले लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं।

यह आपके लिए यात्रा व्यवस्था भी करता है और आपके निजी नाम, पते, फोन नं. वगैरह भी दर्ज रखता है। इसमें आप अपने शहर, गांव, सड़क, स्थान, बाजार आदि के रूप में लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं या इनकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ये गैजेट्स मल्टीमीडिया इंटरटेनमेंट से भी युक्त होते हैं। इनकी मदद से आप अपनी पसंद के ऑडियो-वीडियो का भी मजा ले सकते हैं।

ये जीपीएस डिवाइस सैटेलाइट से जुड़े होने के कारण हर वक्त काम करते रहते हैं इसलिए इनकी मदद से आप कभी भी, कहीं भी जा सकते हैं। फिर भले ही वह जगह आपके लिए बिल्कुल ही नई क्यों न हो। इनके इस्तेमाल से आपको न तो बेकार में इधर-उधर भटकना पड़ता है और न ही बार-बार आने-जाने वालों से रास्ता पूछना पड़ता है।

ND


यह बात आपने भी अनुभव की होगी कि किसी नई और लंबी ट्रिप के लिए बहुत प्लानिंग करने और कई लोगों से सलाह लेने के बाद भी यात्रा पर जाते समय भटकने का डर हमेशा बना रहता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय और ईंधन तो बर्बाद होता ही है, साथ ही साथ व्यर्थ की थकान और तनाव भी यात्रा का मजा किरकिरा कर देते हैं। लेकिन ये नेविगेशन डिवाइस इन सब झंझटों से छुटकारा दिला देते हैं।

ये डिवाइस शुरू से आखिर तक पल-पल आपका मार्गदर्शन करते रहते हैं और इस तरह आपकी यात्रा सुरक्षित व आसान हो जाती है। कुल मिलाकर आप किसी नई जगह या रास्ते पर होते हुए भी उससे अनजान नहीं रहते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?