biodatamaker

नेटफन का मुरीद बचपन

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (11:12 IST)
ND
आज से कई साल पहले स्‍कूलों में कंप्‍यूटर और इंटरनेट की शि‍क्षा शुरू नहीं हुई थी। तब बारहवीं तक के बच्‍चों को पता भी नहीं रहता था कि‍ कंप्‍यूटर कि‍स चि‍ड़ि‍या का नाम और इंटरनेट भला क्‍या बला है। लेकि‍न आजकल छोटी कक्षाओं से ही लगभग सभी स्‍कूलों में कंप्‍यूटर की शिक्षा अनि‍वार्य तौर पर दी जाने लगी है।

गर्मि‍यों की छुट्टि‍याँ शुरू हो चुकी हैं और अब आप में से ज्‍यादातर लागों के बच्‍चे दोपहर के टाइम को पास करने के लि‍ए इंटरनेट का सहारा ले रहे होंगे। जब बात बच्चों के इंटरनेट का प्रयोग करने की होती है तो अभिभावकों का चिन्ता करना स्वाभाविक है। आजकल इंटरनेट पर सभी तरह की सामग्री धड़ल्‍ले से बे रोक टोक परोसी जा रही है ऐसे में बच्चे सुरक्षित तरीके से सर्फिंग कर पाएँ इसके लिए पेंरेंट्स बहुत से इंतजाम कर देते हैं लेकिन आपके बच्चे सही ढंग से ईमेल का उपयोग कर रहे हैं या नहीं यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

सही ईमेल सेटअप चुनें

अभी तक तो नहीं बनाया गया है जो आपके बच्चों के ईमेल अकाउंट को फिशिंग या अन्य तरीके के ईमेल अटैक से पूरी तरह बचा सकें लेकिन यहाँ आपके लिए यह जानकारी जरूर मौजूद है जिससे आप अपने बच्चे की उम्र के मुताबिक सही ई-मेल सेटअप चुन पाएँ।

ND
अगर आप जीमेल से वाकिफ हैं तो आप जानते ही होंगे की जीमेल में स्पैम और वायरस से बचाव बहुत हद तक किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कुछ ऐसे फीचर भी हैं जिससे अभिभावक अपने बच्चों के अकाउंट को नियंत्रित कर सकते हैं जैसे कि आप तय कर सकते हैं कि बच्चे के द्वारा भेजा जाने वाला मेल जाना चाहिए या नहीं।

थिंक डॉट कॉम
बच्‍चों के ओरेकल ने थिंक डॉट कॉम नाम से ऐसी साइट बनाई है जहाँ से वे अपने स्‍कूल टीचर और अपने सहपाठि‍यों से जुड़ सकते हैं और इसके जरि‍ए सुरक्षि‍त ईमेलिंग भी कर सकते हैं। अभि‍भावकों के लि‍ए भी इस साइट में ऐसी व्‍यवस्‍था की गई है कि‍ वे अपने बच्‍चों द्वारा की जा रही ईमेलिंग और सर्फिंग पर नजर रख सकें। इसके साथ ही एओएल, विण्डोज लाइव मेल भी आपको अपने बच्चों के अकाउंट पर कुछ प्रतिबंध लगाने की सुविधा प्रदान करते हैं।

एओएल
एओएल ने खास बच्चों के अकाउंट के लिए केओएल अकाउंट सेटअप दिया है। यह सिर्फ ईमेल सेवा ही नहीं बल्कि गेम, फिल्म, म्यूजिक आदि की सेवा भी प्रदान करता है।

ND
इसके लिए अभिभावकों को खुद के लिए एक ईमेल अकाउंट बनाना होगा (अगर पहले से आपका एओएल अकाउंट नहीं है तो)। वहाँ से आप एओएल पेरेन्टल कंट्रोल पर जाकर अपने बच्चे की उम्र की जानकारी देकर आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड देकर बच्चे का अकाउंट बनाया जा सकता है।

एक बार यह अकाउंट बनाने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद आपको एओएल का पेरेन्टल कंट्रोल सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इसमें दी गई सेटिंग्स का प्रयोग कर आप बच्चे के अकाउंट को नियंत्रित कर सकते हैं।

विण्डोज लाइव मेल
विण्डोज लाइव फेमिली सेफ्टी भी बहुत कुछ एओएल की तरह ही कार्य करता है। इस पर हॉटमेल की तरह ही अकाउंट बनाने के बाद फेमिली सेफ्टी साफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।

इस पर दिए गेट स्टार्टेड बटन को क्लिक कर आप लॉगिन आईडी बना सकते हैं। इससे आपको फेमिली सेफ्टी वेबपेज पर आसानी से एंट्री मिल जाएगी। इस सेवा का उपयोग करना शायद शुरुआत में आपके बच्चों को अजीब लगे।

ज़ुबुह
जुबूह की अगर बात करें तो यह ईमेल सेवा खास बच्चों का ध्यान में रखकर ही शुरू की गई है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बच्चे सिर्फ कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को ही ईमेल भेज सकते हैं और सिर्फ उनकी ही ईमेल रिसीव कर सकते हैं। इस सेवा में आपत्तिजनक शब्दों के लिए भी एक फिल्टर दिया गया है जो ऐसे शब्दों वाली मेल को ब्लॉक कर सकता है। ज़ुबुह का इंटरफेस बच्चों की पसंद के हिसाब से तैयार किया गया है। इसका उपयोग आसान है।

प्रोजेक्‍ट वर्क की संस्‍कृति‍ शुरू होने के साथ-साथ बच्‍चों ने सर्फिंग सीखना भी शुरू कर दि‍या है। और अब वे अपने प्रोजेक्‍ट इंटरनेट के जरि‍ए पूरे करने लगे हैं। अब मजबूरी में कह लें या मजे में, बचपन के मैदान में इंटरनेट की आमद ने अब बच्‍चों को इसका मुरीद बना दि‍या है।

लेखक के बारे में
अरुंधती आमड़ेकर
Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग