kundali milan
✕

तीसरी आंख करेगी घर की सुरक्षा

- अभिषेक शर्मा

Written By ND
Updated: गुरुवार, 23 जून 2011 (16:04 IST)
ND

अगर आप सूना घर छोड़कर ट्रैवल टूर, शादी या अन्य वजह से सपरिवार बाहर जाना चाहते हैं तो ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आपकी अनुपस्थिति में घर की सुरक्षा अब तीसरी आंख करेगी। जिसके माध्यम से कहीं से भी मोबाइल या इंटरनेट से घर या दुकान पर नजर रख सकते हैं।

यही नहीं घर में लगी इलेक्ट्रॉनिक हाई सिक्योरिटी सिस्टम को चोरों द्वारा छेड़छाड़ करने से वह पुलिस सहित 15 लोगों को मैसेज के द्वारा अलर्ट भी कर देगी। देश भर में बढ़ती वारदातें एवं चोरी की घटनाओं से चिंतित लोग अब घरों को हाईटेक सुरक्षा के बंदोबस्त करने लगे हैं। विगत 13 साल में शहर में लगभग 5 हजार लोग इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी सिस्टम को अपना चुके हैं। तीन साल में इसका प्रचलन दोगुना बढ़ा है।

ND
पिछले कुछ समय से कंपनियों के उत्पाद बेचने वाले सेल्समैन की तादाद काफी बढ़ गई है, जो आराम या भोजन के वक्त बेल बजाकर परेशान करते रहते हैं। लेकिन अब इस परेशानी से वीडियो डोर फोन और ऑडियो डोर फोन से निजात पा सकते हैं। दरवाजे पर खड़े व्यक्ति को स्क्रीन पर देखकर ही उससे बात कर सकते हैं। अगर मेहमान को घर बुलाना है तो स्विच दबाने से दरवाजे पर लगा इलेक्ट्रॉनिक लॉक स्वतः खुल एवं बंद हो जाएगा।

रजिस्टर्ड फिंगर से ही खुलेगा ताला :
एक्सिस कंट्रोल सिस्टम विथ इलेक्ट्रो मैग्नेटिक लॉक लगाने से चाबी के झंझट से मुक्ति मिल जाती है। इससे चाबी को सुरक्षित रखने की चिंता तो दूर हो ही जाती है, चोर भी चाबी मिलाकर ताला नहीं खोल सकते। इस सिस्टम के तहत परिवार के सदस्यों के फिंगर रजिस्टर्ड हो जाते हैं। उन्हीं के अंगूठे को पहचान कर ताला स्वतः खुल जाता है।

गार्ड अलर्ट सिस्टम भी :
ND
इसके तहत घर की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड पर नजर रखी जाती है। कहीं वह सो तो नहीं रहा है, इस सिस्टम में टाइम सेट कर दिया जाता है। उसी के तहत बजर बजने लगता है, जो गार्ड द्वारा स्विच ऑफ करने पर ही बंद होता है। अगर गार्ड स्विच ऑफ नहीं करेगा तो घर मालिक आकर देख सकता है कि उसमें कितने मिस कॉल हैं।

ऑटोमैटिक लाइट यानी लाइट टाइमर :
घर की सुरक्षा के लिए लाइट टाइमर भी लगवा सकते हैं। इसकी खूबी यह है कि यह फिक्स टाइम पर जलेगी और बंद होगी। यही नहीं अगर इस टाइमर को रेडियो से भी जोड़ दिया जाए तो गाने भी बजने लगेंगे, जिससे चोरों को भ्रम होगा कि घर में कोई मौजूद है।

इस सिस्टम में चोरों द्वारा छेड़खानी करने पर से खिड़की एवं दरवाजे में लगे कॉन्टेक सेंसर्स सिक्योरिटी अलार्म को एक्टीवेट कर देता है, जो पहले से फीड पुलिस थाना सहित 15 लोगों को मैसेज के द्वारा चोरों की जानकारी देता है।

यही नहीं, वह सीसीटीवी कैमरों से उनके चेहरे भी रिकॉर्ड कर लेता है। आज की परिस्थितियों को देखते हुए घरों की हाईटेक सुरक्षा बहुत जरूरी है। पुलिस और पड़ोसियों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित