Hanuman Chalisa
✕

टेक्‍नोलॉजी के जाल में फँसती लड़कि‍याँ

Written By WD
Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2009 (14:51 IST)
ND
ND
भारतीय नारी दोहरे मानदंडों के बीच फँसी हुई है। हम सभ्यता में पूरी तरह पश्चिमी हो गए हैं, पर सांस्कृतिक रूप से अभी भारतीय हैं। सभ्यता और संस्कृति के संघर्ष में सबसे अधिक नारी का जीवन प्रभावित हुआ है।

हमारे यहाँ अब भी स्त्री के चरित्र को मापने के वही मध्ययुगीन मानदंड हैं जबकि पश्चिम में नारी चरित्र को दैहिक संबंधों के मानदंडों से नहीं तौला जाता। नई जीवनशैली में कालातीत हो चुके पुराने आदर्शों के साथ नहीं रहा जा सकता। समाज से नियमों, परंपराओं से लड़ने की बात तो बेमानी ही है। अभी तो सावधानी ही बचाव है।

समय के साथ वह गरिमामय युग भी चला गया, जिसमें हम कहने को भले ही तकनीकी रूप से अक्षम रहे हों, ग्रामीण और असभ्य रहे हों पर थे पूरी तरह भारतीय। पर्दे के पीछे भी नारी उस समय अपने पूरे उत्कर्ष में थी। या यूँ कहें दरिंदगी के इस दौर से वही युग अच्छा था जहाँ प्रेम और विश्वास हवा में घुला हुआ था।

वह युग, जिसमें कुछ बातें समझ का हिस्सा रहती थीं। लोग उन विषयों पर कभी बात नहीं करते थे। आज तो बहाना चाहिए। लोग घटनाओं की बौद्धिक व्याख्या ही इसलिए कर रहे हैं, घटनाओं पर चर्चा इसलिए कर रहे हैं कि उन पर चटखारे लिए जा सकें। इन घटनाओं की चर्चा के पीछे निदान की चाह नहीं छुपी। किसी के जीवन से खेलते ये संवेदनशील विषय मनोरंजन का हिस्सा हैं।

आज सामाजिक विकृतियों को उजागर करती अनेक पत्र-पत्रिकाएँ और टीवी चैनलों की व्याख्याएँ सिर्फ इसलिए पर्दे पर उभरती हैं कि इसी बहाने नारी को केन्द्र बनाया जा सके। इसी बहाने वह दिखाया जा सके जो सीधे तौर पर दिखाने में अप्रासंगिक लग सकता है। इसमें व्यावसायिक युग के संचार साधनों को भी सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि हर ओर माँग इसी की उठ रही है। अश्लील साइटें सबसे ज्यादा सर्फ की जा रही हैं। लोग इसमें भी ताजगी चाहते हैं। नयापन चाहते हैं।

यदि अपने शहर या जानी-पहचानी जगह का कोई एमएमएस आता है तो वे हाथोंहाथ पैसे खर्च कर उसे डाउनलोड कराते हैं। ऐसी मानसिकता के लोगों को मोबाइल के रूप में सारी तकनीकों से लैस एक ऐसा यंत्र मिल गया है जिसमें उन्हें सब मिल जाता है। हाई क्वॉलिटी कैमरे अब हर जगह इन मोबाइलों के साथ हैं।

मोबाइल ने सभी कुछ जेब में उपलब्ध करा दिया है। इसमें सभी कुछ है अच्छा भी, बुरा भी। इस महान ब्रह्मास्त्र के साथ मानव की चेतना को परिष्कृत करने का कोई भी उपाय नहीं किया गया। फलतः वही हो रहा है जो होना है। मानव मन साधारण नियमों के अनुसार नीचे की ओर गति कर हर क्षेत्र में निकृष्टता के कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला