Hanuman Chalisa
✕

जानें वर्ल्ड वाइड वेब के नए ट्रेंड

डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू का निरंतर विकास

Written By WD
Updated: बुधवार, 10 दिसंबर 2008 (17:55 IST)
गरिमा माहेश्वरी
WDWD
वेब 2.0 आजकल एक सामान्य सी टर्म बन चुकी है। लोग इसके बारें चर्चा तो कर रहे हैं लेकिन ये क्या है इससे शायद बहुत कम लोग वाकिफ हैं। नेट पर सर्फिंग करने वाले सभी लोग डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू को बखूबी पहचानते हैं और शायद यह भी जानते होंगे कि वेब 2.0 इसी से संबंधित है।

हमें वेब सर्फिंग में मदद करने वाले जानकारी के अथाह सागर डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू में भी हमारी बढ़ती जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए निरंतर विकास होता रहता है। इस वर्ल्ड वाइड वेब के सबसे प्रथम वरजन को हम वेब 1.0 के नाम से जानते हैं। इसके बाद आया वेब 2.0 ओर अब वेब 3.0।

क्या हैं ये वरजन्स-

वेब 1.0 :

जैसा कि सबको पता है कि वेब 1.0 डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू का सबसे पहला वरजन है। जैसे-जैसे इंटरनेट का उपयोग बढ़ा, वर्ल्ड वाइड वेब से लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी। वेब 1.0 में ज्यादातर कन्टेंट 'रीड ओनली' हुआ करता था जिसका उपयोग सिर्फ पढ़ पाने के लिए किया जाता था। वेब के इस वरजन में कुछ प्राइवेसी परेशानियाँ भी थीं जिन्हें दूर करना डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू के लिए बहुत जरूरी था। इसके साथ ही इससे मिलने वाली नेट की स्पीड भी काफी कम हुआ करती थी और क्योंकि ज्यादातर लोग कंप्यूटर पर काम करना नहीं जानते थे तो इसमें और विकास की बहुत जरूरत थी।

वेब 2.0 :
PRPR


वेब 1.0 में आई परेशानियों को हटाने और इसकी सेवा में सुधार करने के लिए वेब 2.0 बनाया गया। इस वेब के आधार पर बनाई गई वेबसाइट में उपयोगकर्ता सिर्फ जानकारी लेने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं। इन वेबसाइट पर उपयोगकर्ता ब्राउजर की सहायता से कोई भी सॉफ्टवेयर चला सकते हैं। अब वे अपना डाटा वेब पर डाल सकते हैं जिस पर उनका नियंत्रण रहता है।

इस वेब पर उपयोगकर्ता एक शब्द की सहायता से सर्च कर सकते हैं। बहुत से विश्वविद्यालय इस वेब को अपने पाठ्यक्रम के संचालन के लिए भी करते हैं। बहुत सी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट भी इसी पर आधारित हैं और इससे मिल रही सुविधाओं से लोग संतुष्ट हैं।

वेब 3.0 :

वेब 3.0 एक प्रपोज्ड टर्म है जिसका उपयोग इंटेलिजेंट वेब के लिए किया जा रहा है। इस तरह के वेब में बहुत से तकनीकी परिवर्तन करने पर विचार किया जा रहा है जैसे नेटवर्क को इंटरओपरेट करने के लिए तैयार करना, ब्रॉडबैंड का उपयोग, मोबाइल पर इंटरनेट का प्रयोग, नेटवर्क कंप्यूटिंग आदि। इसके साथ ही इस वेब का उपयोग बहुत से सर्च तकनीकों में भी किया जर रहा है।
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के सान्निध्य में हुआ प्रकृति दर्शन