dharma sangrah
✕

जमाना है मोबाइल ग्रीटिंग्स का

मोबाइल से दे रहे हैं शुभकामनाएँ

Written By WD
Updated: शनिवार, 27 जून 2009 (18:06 IST)
इंसान में अगर भावनाएँ हमेशा से रही हैं तो उन्हें व्यक्त करने का ढंग यानी शुभकामनाएँ देने की परंपरा भी हमेशा से रही है। कभी फूल तो कभी पत्तियाँ, तो कभी किसी और ढंग से व्यक्ति शुभकामनाएँ हमेशा व्यक्त करता रहा है।

शुभकामनाओं ने एक व्यवस्थित बाजार का रूप ग्रीटिंग कार्ड के जरिए बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में ही लिया। यह प्रचार माध्यमों, बदलती जीवन शैली, बढ़ते शहरीकरण और टीवी के प्रभाव का नतीजा था कि पिछली सदी के अंतिम दशक के पहले तक जहाँ ग्रीटिंग कार्ड साल के कुछ गिने-चुने अवसरों पर ही आदान-प्रदान होते थे। वहीं अब लगभग हर मौके पर इनका आदान-प्रदान होता है।

यही नहीं, हर मौके के लिए ग्रीटिंग कार्ड अलग-अलग बनने लगे हैं। यही कारण है कि पिछली सदी के अंतिम दशक से ग्रीटिंग कार्ड ने न सिर्फ शुभकामनाओं के कारोबार में एकछत्र राज किया है, अपितु शुभकामनाओं के ये पर्याय ही बन गए हैं।

इस कम्प्यूटर-मोबाइल युग ने ग्रीटिंग कार्ड की सत्ता को जबर्दस्त चुनौती दी है। विशेषकर मोबाइल के 'सेंड मी-रीड मी' कल्चर ने। एसएमएस ने बिना बोले जीवंत ढंग से भावनाओं को जो आयाम दिया है, वह आयाम ग्रीटिंग में छपी भावनाओं, संवेदनाओं के मुकाबले कहीं ज्यादा विस्तृत है। यही वजह है कि शुभकामनाओं के बाजार में ग्रीटिंग कार्ड की हैसियत कुछ सालों में कमजोर पड़ गई है। ई-मेल और एसएमएस ने देखते ही देखते शुभकामनाओं का मिजाज ही नहीं, उनके पारंपरिक मार्केट में भी एक बड़ा छेद कर दिया है।
  इंसान में अगर भावनाएँ हमेशा से रही हैं तो उन्हें व्यक्त करने का ढंग यानी शुभकामनाएँ देने की परंपरा भी हमेशा से रही है। कभी फूल तो कभी पत्तियाँ..      


सच बात तो यह है कि आज ग्रीटिंग कार्ड होड़ भले एसएमएस और ई-मेल से ले रहा हो, लेकिन वह हाँफ रहा है। हालाँकि विशेषज्ञों का मानना है कि शुभकामनाओं के कारोबार में ग्रीटिंग कार्ड की हिस्सेदारी कम नहीं होगी, बस फर्क भर पड़ेगा। यह फर्क दिख भी रहा है। आज वही ग्रीटिंग कार्ड बाजार में टिक पा रहा है, जिसमें ताजगी है।

NDND
दुनिया बदल रही है तो शुभकामनाओं के अहसास भी बदल रहे हैं। वैसे सदियों से इन निर्जीव कार्डों के जरिए लोग अपने सजीव और जीवंत संदेश कभी प्यार के लिए, कभी कुशलता के लिए, तो कभी प्रेरणा के लिए भेजते रहे हैं। बाजार में लोगों की इन अनुभूतियों और संवेदनाओं का खास खयाल करते हुए कार्ड बनाने वाली कंपनियों ने नए-नए प्रयोग आजमाए हैं। चूँकि सभी लोग अपनी बात संतुलित शब्दों और विभोर करने वाली भावनाओं में नहीं कह पाते, इसी चीज की कमी ये कार्ड पूरी करते हैं।

अब तो नववर्ष और क्रिसमस पर भी अपनों को उनकी भाषा में संदेश देना ही लोग पसंद कर रहे हैं।हो भी क्यों न, बाजार में भारी प्रतिस्पर्धा जो है! और सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्रतिस्पर्धा दूसरे ग्रीटिंग कार्डों से नहीं है बल्कि मेल और एसएमएस से ही है, जहाँ भाषा बिलकुल उदार और निजता से रची-बसी है।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब