Hanuman Chalisa
✕

क्रिसमस, न्यू ईयर पर बचें वायरस से

एक वायरस बिगाड़ सकता है आपका त्योहार

Written By WD
Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2011 (09:45 IST)
- राजश्री कासलीवा ल
ND

चारों ओर क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियां शुरू हो गई है। इन खास दिनों के दौरान आपको ढेरों बधाईयां और संदेश ई-ग्रीटिंग के ‍जरिए ई-मेल पर मिल रहे होंगे। ऐसे ग्रीटिंग और मेल को स्वीकार करने से पहले आपको अपने कम्प्यूटर के प्रति बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता है, क्योंकि कई हैकर्स निर्माताओं के कारण वायरस या स्पाईवेयर का चलन काफी बढ़ गया है।

विश्व भर में इंटरनेट यूज करने वालों की संख्या‍ दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। एक साधारण से ई-मेल से शुरू हुआ इंटरनेट का सफर आज विश्व भर में चैट, सोशल नेटवर्किंग, इंटरनेट बैंकिंग और ई-कॉमर्स तक जा पहुंचा है, लेकिन अभी भी हैकर्स से बचने के पूरे इंतजाम हमारे पास नहीं हैं। और तो और... ज्यादातर लोगों को एंटी वायरस की जानकारी नहीं है, जिसका खामियाजा उन्हें अक्सर भुगतना पड़ता है।

जब आप अपने कम्प्यूटर पर अनजान बधाई संदेशों को स्वीकार करते है तो आप पता भी नहीं कर सकते कि कब और कैसे आपके कम्प्यूटर में वायरस या स्पाईवेयर आ गया और इससे पहले कि आप कुछ समझे मेल पर क्लिक करते ही यह वायरस आपके कम्प्यूटर और मेल बॉक्स दोनों को मुश्किल में डाल देता है।

आईटी सुरक्षा विशेषज्ञों ने भी इस संबंध में एक चेतावनी जारी कर अनजान मेल और साइट्स खोलने से मना किया है। यह वायरस किसी भी ई-कार्ड या मेल के साथ अटैच होकर आ सकते है और जैसे ही आप इन पर क्लिक करते है तो यह स्पाईवेयर या वायरस कनेक्ट हो जाते है और कम्प्यूटर पर डाउनलोड होकर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ऐसे में त्योहारों के मौकों पर खास तौर पर कई वायरसधारी और हैकर्स ताक में ही बैठे रहते है कि कैसे इन वायरस को दूसरे के कम्प्यूटर पर भेजकर नुकसान पहुंचाया जाए। ऐसे लोग आकर्षक ई-मेल के तहत आपके फाइलों को और गुप्त डॉक्यूमेंट को तहस-नहस कर देते हैं और आपकी ई-मेल आईडी और गुप्त जानकारियां चुरा लेते है।

खास तौर पर आईटी की बड़ी-बड़ी कंपनियों को इस इंटरनेट वायरस से करोड़ों रुपए का नुकसान हर साल ही भुगतना पड़ता है और यही मेल वायरस आपके लिए बहुत बड़ा सिरदर्द भी साबित हो सकता है।

इन अनजान मेल से बचने के लिए कुछ कारगर उपाय अपनाए जा सकते हैं। जैसे : -

ND
- भारत के अलावा विदेशों से भी ऐसे खतरनाक ई-मेल आपको प्राप्त हो सकते हैं, जो आपके कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क को तहस-नहस कर सकते हैं। इसलिए ऐसे मेल और बधाई संदेश लेने से बचकर रहें।

- क्रिसमस गिफ्ट फॉर यू, ढ़ेरों उपहार दिलाने वाले लुभावने ऑफर, क्रिसमस की बधाई, मैरी क्रिसमस, हैप्पी न्यू ईयर आदि वाक्यों की ओर आकर्षित होने की बजाय इन मेलों को सीधे वहां से हटा दें।

- अगर मेल आपके किसी परिचित का हो तो ही क्लिक करें। अन्यथा इनसे तो दूर से ही राम-राम करें और इन्हें तुरंत डीलिट करके एंटी वायरस चला दें।

- आपके कम्प्यूटर पर आने वाला स्पाईवेयर एक ऐसा वायरस है, जो आपके कम्प्यूटर से सीक्रेट डेटा चुराकर हैकर्स के पास भेजता है। अत: सावधान रहें।

- अनजान जगहों से मिलने वाले संदेशों से सावधान रहें और उन्हें डाउनलोड ना करें और ना ही उन्हें क्लिक करें, उन्हें सीधे डीलिट कर दें।

- अगर अटैचमेंट भी ई-मेल के साथ है तो विशेष सावधानी बरतें।

- अगर किसी भी मेल को लेकर आपके मन में कोई संदेह है तो उसे अपने किसी परिचित, साथी या कलिग्स को न भेजें।

- अगर आप किसी अनजान आदमी की भेजी फाइल को अपने कम्प्यूटर में सेव करते हैं, तो हो सकता है कि वह आपके सारे डाटा को करप्ट कर दे।'

- रोजाना हजारों वायरस इंटरनेट पर दस्तक दे रहे हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से एंटी वायरस यूज करना चाहिए।

- क ई साइट् स प र फ्र ी एंट ी वायर स अपलो ड करन े क ी सुविध ा भ ी प्रदा न क ी जात ी है । आ प वहा ं स े उस े डाउ न लो ड करक े स्पाईवय र य ा वायर स स े अपन े कम्प्यूट र क ो बच ा सकत े हैं ।

- एंटी वायरस स्कैनर कंपनी 'नॉर्टन एंटी वायरस स्कैनर', 'मेकेफी एंटी वायरस स्कैनर' ने खास तौर पर आपके लिए वायरस स्कैनर तैयार किया है, यह वायरस स्कैनर सर्वप्रथम वायरस को स्कैन करके फाइल में रखता है। फिर सीडी या फ्लॉपी में यह वायरस के संभावित रास्तों को ब्लॉक कर देता है। स्कैनर वायरस की पहचान करने के बाद उसे हमेशा के लिए खत्म कर देता है।

- अपने कम्प्यूटर पर नियमित रूप से एंटी वायरस अपडेट करते रहे। खास तौर पर त्योहारों के दिनों में कुछ ज्यादा सजग होकर एंटी वायरस चलाते रहें ।


Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ