dharma sangrah
✕

एटीएम के उपयोग के दौरान धोखाधड़ी से बचें

- स्त्रोतः सुरेश शुक्ला

Written By ND
Updated: बुधवार, 3 अगस्त 2011 (10:12 IST)
ND

तेजी से भागती जिंदगी में हर इंसान सुविधा के लिहाज से इस तरह की तकनीकी सुविधाओं का उपयोग करता है, लेकिन धोखाधड़ी से बचने के लिए कई तरह की सावधानी बरती जाना चाहिए।

हाल ही में इंदौर के एक व्यक्ति के खाते से बैंकॉक में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) कार्ड का क्लोन बनाकर डॉलर निकालने का मामला सामने आया है। एटीएम कार्ड के जरिए होने वाली धोखाधड़ी का यह अकेला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोग इस तरह के धोखे का शिकार हो चुके हैं।

बटन खराब कर करते हैं वारदात
पुलिस विभाग के मुताबिक धोखे से एटीएम मशीन से रुपए निकालने की घटनाओं में मशीन के साथ छेड़छाड़ की जाती है। एडिशनल एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी करने के लिए ज्यादातर मशीनों के बटन खराब किए जाते हैं। बदमाश 'कैंसल' के अथवा दूसरे बटन पर ऑलपिन या काड़ी लगाकर उसे जाम कर देते हैं।

उपयोग के दौरान ग्राहक प्रक्रिया पूरी कर देते हैं लेकिन एक बटन नहीं दबने के कारण पैसा बाहर नहीं आता। उपभोक्ता के जाते ही बदमाश उस पिन को निकालकर बटन दबाकर प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं। लेनदेन पूरा नहीं होने पर तुरंत बैंक को जानकारी दें। ताकि घटना नहीं हो।

जल्दबाजी स े घ ट सकत ी ह ै घटन ा
एटीएम मशीन का उपयोग करने वाले अधिकतर लोग जल्दी में दिखाई देते हैं। रकम निकालने के बाद उनका ध्यान रसीद प्राप्त करने और नोट गिनने में ज्यादा होता है। इस चक्कर में वे कैंसल का बटन दबाने या सुरक्षित तरीके से निकालने पर ध्यान नहीं देते। मशीन के उपयोग के लिए एटीएम रूम के अंदर जाने से लेकर बाहर आने तक में हड़बड़ाहट बिल्कुल नहीं रखें।

हैंग मशीन को अकेला न छो़ड़ें
ND
एटीएम के एक तकनीकी विशेषज्ञ से मिली जानकारी के मुताबिक कई बार उपयोग के दौरान मशीन हैंग हो जाती है। ऐसे में लोग उसे छोड़कर दूसरी मशीन पर चले जाते हैं। इस तरह की गलती नुकसानदेह साबित होती है। जब भी उपयोग के दौरान मशीन हैंग हो तो मशीन को अकेला नहीं छोड़कर उसके नजदीक ही रहना चाहिए।

हर एटीएम के लिए हेल्पलाइन नंबर होता है। तुरंत सूचना दें। ऐसा नहीं होने पर बैंक अथवा सुरक्षाकर्मी को भी समस्या से अवगत कराएं। कैंसल का बटन दबाएं। अधिकतर मौकों पर हैंग होने के बाद कुछ ही मिनट में मशीन मुख्य मैन्यू पर आ जाता है। मुख्य मैन्यू आने से पहले मशीन से दूर नहीं जाएं।

कभ ी भ ी ली क न होन े दे ं अपन ा पासवर् ड
जानकारों की मानें तो कई बार एटीएम कार्ड गुम हो जाने अथवा चोरी हो जाने से ज्यादा खतरनाक पासवर्ड का लीक होना होता है। अधिकतर इसी कारण लोग एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। किसी भी स्थिति में पासवर्ड किसी और को नहीं बताना चाहिए।

कार्ड गुम होने पर तुरंत बैंक व पुलिस को जानकारी दें।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना