dharma sangrah
✕

ई-मेल और मोबाइल फोन से पति की निगरानी

Written By भाषा
Published: मंगलवार, 17 नवंबर 2009 (10:57 IST)
ND
ND
टोक्‍यो, जापान में 61 फीसदी पत्नियां अपने पति के ई-मेल और मोबाइल फोन के रिकॉर्ड की जाँच-पड़ताल यह जानने के लिए करती हैं कि उनका जीवनसाथी उनसे कुछ छुपा तो नहीं रहा है या किसी तरह की धोखाधड़ी तो नहीं कर रहा है।

जापान में इस नतीजे पर पहुँचने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में 500 विवाहित महिलाओं को शामिल किया गया। इनकी उम्र बीस से 39 वर्ष के बीच थी। सर्वेक्षण में पाया गया कि अपने पति के ई-मेल और मोबाइल फोन के ब्यौरे देखने वालीं 35 फीसद पत्नियाँ दरअसल यह जानना चाहती थी कि कहीं उनके पति के किसी और महिला से कोई संबंध तो नहीं हैं।

जापान की न्यूज एजेंसी क्योदो के मुताबिक, चौंतीस फीसद पत्नियों का कहना था कि वह ऐसा महज उत्सुकतावश करती थीं। अट्ठाइस फीसद पत्नियों का कहना था कि वह यह जानना चाहती थीं कि उनका जीवनसाथी कहीं कुछ छिपा तो नहीं रहा है।

यह सर्वेक्षण जापान प्रोडक्टिविटी सेंटर ने ‘हैप्पी पार्टनर दिवस’ से पहले कराया है जो 22 नवंबर को मनाया जाता है। जापान का अर्थ, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के अलावा कई ओद्यौगिक निकाय ‘हैप्पी पार्टनर दिवस’ का समर्थन कर रही हैं ताकि विवाहित युगलों में बेहतर संबंध बनाने में मदद की जा सके। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना