Hanuman Chalisa
✕

इंटरनेट पर पड़ सकता है वेब एड्रेसों का टोटा

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 4 नवंबर 2009 (10:40 IST)
WD
WD
लंदन, यूरोपियन कमीशन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तत्काल कोई कदम नहीं उठाया गया, तो अगले साल से इंटरनेट पर वेब एड्रेसों का टोटा पड़ सकता है।

कमीशन के अनुसार इंटरनेट का कारोबार करने वाले वाणिज्यिक संस्थानों को तत्काल इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन को आईपीवी 6 प्रणाली में अपग्रेड करना चाहिए, नहीं तो अगले साल से इंटरनेट में वेब एड्रेसों में जबरदस्त कमी आ जाएगी। यह प्रणाली अपनाने से वर्तमान वेब एड्रेसों की क्षमता बढ़ जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आईपीवी 6 नामक नई प्रणाली करीब एक दशक से तैयार पड़ी है, लेकिन कंपनियाँ इस प्रणाली को अपनाने को फिलहाल तैयार नहीं दिखाई दे रही हैं। इस नई प्रणाली से 340 खरब खरब खरब नए वेब एड्रेस उपलब्ध हो जाएँगे।

‘द डेली टेलीग्राफ’ के अनुसार कमीशन द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में यह पाया गया कि अब नई कंपनियाँ पुरानी प्रणाली आईपीवी 4 को छोड़कर नई प्रणाली आईपीवी 6 को अपनाने को तैयार हो रही हैं।

गौरतलब है कि आईपीवी 4 और आईपीवी 6 वह तकनीक है, जिसमें वेब एड्रेस बनाए जाते हैं। प्रत्येक वेब साइट का अपना एक अलग आईपी एड्रेस होता है, जो प्रयोगकर्ता को आवंटित किया जाता है, जिससे उन्हें वेब एड्रेस याद रखने में आसानी हो।

वर्तमान में कार्यरत आईपीवी 4 तकनीक में 32 बिट के एड्रेस का प्रयोग किया जाता है, जो करीब 4.3 अरब नए एड्रेसों को चलाता है। वहीं आईपीवी 6 में 128 बिट के वेब एड्रेसों का प्रयोग होगा, जिससे खरबों नए वेब एड्रेस बनाए जा सकेंगे। यूरोपीय कमीशन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इंटरनेट के विकास और स्थायित्व के लिए समय रहते सुधार किए जाने की जरूरत है।

कमीशन के सूचना महानिदेशक डेटलेफ एकर्ट ने कहा, ‘पिछले दस सालों में इंटरनेट पूरी दुनिया आर्थिक कारणों से बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इंटरनेट के विकास के लिए इससे जुड़े सभी उपकरणों को आईपीवी 6 से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि हम पूरी दुनिया से जुड़े रह सकें।’

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन