Hanuman Chalisa
✕

अब मि‍ल सकेगा मोबाइल से गायब डेटा

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2009 (10:56 IST)
ND
ND
नई दिल्ली, आरूषी तलवार की हत्या सहित कई मामलों की जाँच अब आगे बढ़ सकेगी क्योंकि अपराध विज्ञान के विशेषज्ञ एक ऐसे उपकरण का इस्तेमाल कर सकेंगे जो मोबाइल फोन से गायब डेटा को वापस लाने में मदद करेगा।

कम्प्यूटर फोरेन्सिक विशेषज्ञ समीर दत्त ने बताया ‘सेलीब्राइट्स यूनिवर्सल फोरेन्सिक एक्सट्रेक्सन डिवाइस किसी मोबाइल से गायब हुए अथवा हट ा ए ग ए डेटा को वापस लाने में काफी उपयोगी है। एफबीआई इस उपकरण का इस्तेमाल करती रही है।’

इस नए उपकरण का प्रदर्शन मोबाइल कन्टेंट ट्रांसफर तथा बेकअप सॉल्युशन के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी सेलीब्राइट ने जयपुर में तीन दिवसीय ‘20वें आल इंडिया फोरेन्सिक कांफ्रेस’ में किया।

एक फोरेन्सिक विशेषज्ञ ने बताया ‘इस उपकरण का इस्तेमाल आरूषी के मोबाइल की सूचना हासिल करने में किया जा सकेगा।’ आरूषी की हत्या मई 2008 में रहस्यमय परिस्थितियों में की गई।

अभी तक जाँच में कोई खास प्रगति नहीं हुई है लेकिन हाल में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उसका मोबाइल फोन पाया गया लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था।

इस उपकरण के बारे में दावा किया गया है कि मोबाइल फोन फोरेन्सिक विश्लेषण में इसका कोई सानी नहीं है । (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?