1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन

अब मि‍ल सकेगा मोबाइल से गायब डेटा

आईटी
ND
ND
नई दिल्ली, आरूषी तलवार की हत्या सहित कई मामलों की जाँच अब आगे बढ़ सकेगी क्योंकि अपराध विज्ञान के विशेषज्ञ एक ऐसे उपकरण का इस्तेमाल कर सकेंगे जो मोबाइल फोन से गायब डेटा को वापस लाने में मदद करेगा।

कम्प्यूटर फोरेन्सिक विशेषज्ञ समीर दत्त ने बताया ‘सेलीब्राइट्स यूनिवर्सल फोरेन्सिक एक्सट्रेक्सन डिवाइस किसी मोबाइल से गायब हुए अथवा हटए डेटा को वापस लाने में काफी उपयोगी है। एफबीआई इस उपकरण का इस्तेमाल करती रही है।’

इस नए उपकरण का प्रदर्शन मोबाइल कन्टेंट ट्रांसफर तथा बेकअप सॉल्युशन के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी सेलीब्राइट ने जयपुर में तीन दिवसीय ‘20वें आल इंडिया फोरेन्सिक कांफ्रेस’ में किया।

एक फोरेन्सिक विशेषज्ञ ने बताया ‘इस उपकरण का इस्तेमाल आरूषी के मोबाइल की सूचना हासिल करने में किया जा सकेगा।’ आरूषी की हत्या मई 2008 में रहस्यमय परिस्थितियों में की गई।

अभी तक जाँच में कोई खास प्रगति नहीं हुई है लेकिन हाल में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उसका मोबाइल फोन पाया गया लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था।

इस उपकरण के बारे में दावा किया गया है कि मोबाइल फोन फोरेन्सिक विश्लेषण में इसका कोई सानी नहीं है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें