biodatamaker

ट्रिक : इस तरह लास्ट सीन छुपाकर पढ़ सकते हैं फेसबुक और व्हाट्सएप मैसेजेस

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (16:22 IST)
आज फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप किसी भी स्मार्ट फोन के सबसे जरूरी माने जाने वाले एप्लीकेशन हैं। युवाओं से लेकर बच्चे-बूढ़े तक व्हाट्सएप जैसे मैसेंजर के आदि हो चुके हैं। इन मैसेंजर में सुविधाएं तो बहुत हैं, लेकिन इनके बारे में एक बात ऐसी भी है जो अधिकतर लोगों को पसंद नहीं, वो है इन मैसेंजर में लास्ट सीन का टाइम दिखाना। 
 
लास्ट सीन या आखिरी बार आपके द्वारा वह एप्लीकेशन इस्तेमाल किए जाने का वक्त कई कारणों से लोग छुपाकर रखना चाहते हैं। हालांकि व्हाट्सएप में यह सुविधा दी गई है, लेकिन इसका प्रयोग करने पर आपका लास्ट सीन टाइम तो किसी को नहीं दिखेगा लेकिन आप भी अन्य लोगों का लास्ट सीन टाइम नहीं देख पाएंगे।
 
यही हाल इन मैसेंजिंग एप्स के ब्लू टिक फीचर के साथ भी है। जब हम किसी का मैसेज पढ़ते हैं तो सामने वाले को मैसेज में ब्लू टिक लगा हुआ दिखाई देने लगता है, जिसका मतलब है कि आपने उनका मैसेज पढ़ लिया है। कई बार यह फीचर भी हमें परेशान कर देता है। 
 
ऐसे में अधिकतर लोग चाहते हैं कि उन्हें ऐसी सुविधा मिल जाए जिससे वे दूसरों के मैसेज भी पढ़ लें और सामने वाले को ब्लू टिक या लास्ट सीन टाइम भी नजर न आए। ऐसे ही लोगों के लिए हम यह शानदार ट्रिक लेकर आए हैं, आइए जानते हैं क्या है यह ट्रिक। 
 
सबसे पहले यह समझ लें कि यह ट्रिक केवल एंड्राइड फोन के लिए ही है। 
 
स्टेप 1- 
 
गूगल प्ले स्टोर में जाकर अनसीन (Unseen) एप्लीकेशन सर्च करें और इसे अपने फोन पर इंस्टॉल कर लें। 
 
स्टेप 2-
 
अनसीन इंस्टॉल हो जाने पर यह आपसे आपके नोटिफिकेशन पढ़ने की अनुमति मांगेगा। स्क्रीन पर आए पॉप-अप के जरिए या सेटिंग में जाकर इस एप्लीकेशन को अपना नोटिफिकेशन एक्सेस दे दें। 
 
स्टेप 3-
 
अब अनसीन एप्लीकेशन चालू कर इसकी होम स्क्रीन पर जाएं। होम स्क्रीन के ऊपरी दाएं हिस्से पर आपको सेटिंग का विकल्प नजर आएगा, उस पर क्लिक करें। 
 
स्टेप 4-
 
 
सेटिंग मेन्यू पर पहुँच कर उन सभी मैसेंजिंग एप्स को सेलेक्ट कर लें जिनमें आप लास्ट सीन छुपाकर मैसेज पढ़ना चाहते हैं। इसमें आपको फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप, वाइबर व टेलीग्राम जैसे एप्लीकेशन के विकल्प मिल जाएंगे। उदाहरण के तौर पर यदि आपको फेसबुक व व्हाट्सएप के लिए अनसीन फीचर का इस्तेमाल करना है तो इन दोनों को सेलेक्ट कर दें। 
 
स्टेप 5-
 
अब आपके सेलेक्ट किए हुए एप्लीकेशन में जब भी आपको कोई मैसेज आएगा तो आप उसे अनसीन एप में ओपन कर पढ़ सकते हैं। ऐसा करने पर सामने वाले को न तो आपका ताजा लास्ट सीन टाइम पता चलेगा और न ही ब्लू टिक नजर आएगा।  यह था ब्लू टिक व लास्ट सीन से छुटकारा पाने का आसान उपाय।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

अगला लेख