Bakra eid 2011 | ईदे-अजहा : कुर्बानी का पर्व
बकरीद 7 नवंबर को
ND
मुस्लिम समुदाय के घरों में इदुज्जुहा की तैयारी शुरू हो गई है। चांद की तस्दीक होने के बाद 7 नवंबर को यह पर्व मनाया जाएगा। इस बीच हजारों भेड़ और बकरों की खरीद-फरोख्त हो चुकी है। वहीं आज भी बाजार में लोग कुर्बानी के लायक बकरों की तलाश करते रहे।
कुर्बानी का पर्व इदुज्जुहा को अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। लिहाजा सभी मुस्लीम घरों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शहर के मुस्लिम बकरों की खरीदी करने के लिए शहर समेत आसपास के बाजारों में शिरकत कर रहे है, ताकि कुर्बानी के लायक बकरे उपलब्ध हो सके।
ND
इस घटना के बाद पैगंबर मोहम्मद ने कुर्बानी का यह क्रम जारी रखा और इसे ही इदुज्जुहा पर्व के रूप में मनाने की परंपरा है।
इस दिन सभी मुस्लिम अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देते हैं। इसके लिए पर्व के एक महीने पहले से ही बकरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती है। यही कारण है कि इन दिनों रोज सैकड़ों बकरों की खरीदी हो रही है।

