भारतीय जनशक्ति पार्टी की प्रमुख उमा भारती ने इंडियन प्रीमियर लीग के ट्वेंटी-20 मैचों में चीयर गर्ल्स को प्रतिबंधित किए जाने की पुरजोर वकालत की।
उन्होंने कहा कि खेल में संगीत तो हो सकता है लेकिन चीयर गर्ल्स नहीं होना चाहिए। अगर वह मंत्री होती तो इसे प्रतिबंधित कर देती। उन्होंने कहा कि चीयर गर्ल्स के कारण खेल का स्वरूप भद्दा हो गया है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों खिलाड़ियों की बिक्री भी उन्हें ठीक नहीं लगी। बिकते तो खच्चर हैं। इससे लगा जैसे खिलाड़ी और खच्चर बराबर हो गए हैं।