बल्लेबाजी में फ्लॉप पर कप्तानी में हिट केएल राहुल, बनाया यह रिकॉर्ड
games and wins
— Wisden India (@WisdenIndia) April 8, 2024
LSG have never lost a game while defending 160-plus targets in the IPL history #KLRahul #LSG #LSGvsGT #IPL2024 #Cricket pic.twitter.com/mQv4SN1e24
Every great batsman faces rough patches. Use this time to refine your skills, trust your instincts, and come back stronger than ever. You've got the talent, KL Rahul, now show the world your resilience!"@klrahul #KLRahul pic.twitter.com/5uUB4HYOsV
— Dinesh Yadav (@KL_CrazeCorner) April 8, 2024
21-year-old Mayank.
23-year-old Bishnoi.
24-year-old Naveen.
25-year-old Thakur.
25-year-old Siddarth.
We have one of the youngest bowling groups in IPL 2024 & have defended the total at Chinnaswamy. Well led by captain KL Rahul...!!!@klrahul || #KLRahul pic.twitter.com/JQFcqHJMoj
— Juman Sarma (@cool_rahulfan) April 3, 2024
13-0 when defending 160+ pic.twitter.com/Zt67qS7p15
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 8, 2024गुजरात से बदला लेने के साथ लखनऊ ने बनायी जीत की हैट्रिक
खेल के हर विभाग में गुजरात टाइटंस को बौना साबित करते हुये लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रविवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में न सिर्फ जीत की हैट्रिक पूरी कर अंकतालिका में अपनी स्थिति में सुधार किया बल्कि पिछले सत्र में मिली हार का बदला भी ले लिया।
आईपीएल में यश ठाकुर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गुजरात ने 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुये तेज शुरुआत की थी। कप्तान शुभमन गिल (19) और साई सुदर्शन (31) ने पहले पावर प्ले में नौ रन प्रति ओवर के औसत से रन बटोरे मगर यश ने पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर गिल को चलता कर दिया। इंपेक्ट प्लेयर के रुप में आये केन विलियम्सन (1) भी अपना प्रभाव नहीं छोड सके जब रवि विश्नोई ने उन्हे अपनी ही गेंद पर लपक लिया।
गुजरात के विकेटों का पतझड़ शुरु होते ही रनों की रफ्तार में ब्रेक लग गया और विजय शंकर (17) और राहुल तेवतिया (30) ही लखनऊ की गेंदबाजी आक्रमण का कुछ हद तक सामना कर सके।
इस भंवर से निकालने का जिम्मा केएल राहुल और मार्कस स्टाॅयनिस का था जिन्होने सिंगल्स डबल्स की मदद से स्कोरबोर्ड को चलाये रखा और ढीली गेंदों को चौके और छक्कों में तब्दील किया। इस बीच के एल राहुल की 31 गेंदो की पारी का अंत पारी के 13वें ओवर में महाराष्ट्र के युवा तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने किया। रन गति को बढाने के प्रयास राहुल लांग आन पर खड़े राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट हुये और टीम का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन हो गया था।
मार्कस स्टॉयनिस ने भी अपने हाथ खोले मगर वे भी नालकंडे का दूसरा शिकार बने। उन्होने नालकंडे के ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाया और चौथी गेंद में इस प्रयास को रिपीट कर मैदान में मौजूद करीब 45 हजार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया मगर अगली ही गेंद पर वह युवा गेंदबाज के वेरिएशन को पढ़ नहीं पाए और गेंद को पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर के हाथो आसानी से आउट हुये। उन्होने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 43 गेंद खेल कर चार चौके और दो छक्के लगाये।

