kundali milan
✕

यह एक बुरा सपना है, आकाश चोपड़ा ने पंत के वापसी करने की जताई उम्मीद

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 20 मई 2025 (14:29 IST)
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना ​​है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टी20 क्रिकेट में अपने दृष्टिकोण का पुन: आकलन करने की जरूरत होगी क्योंकि आईपीएल में ‘बुरे सपने’ जैसे सत्र के साथ उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह पक्की करने का महत्वपूर्ण अवसर गंवा दिया है।
 
पंत भारत की टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं और मौजूदा IPL सत्र में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ने 27 करोड़ रु[रूपए की भारी भरकम रकम में टीम से जुड़ने के बाद 12 मैच में केवल 135 रन बनाए।
 
सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से हार के बाद सुपरजाइंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
 
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चोपड़ा ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, ‘‘सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है। हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं और अक्सर अच्छे के लिए ऐसा होता है। वह भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं इसलिए यह सत्र महत्वपूर्ण था। अपनी छाप छोड़ने और एक मजबूत टीम बनाने का मौका।’’

<

Rishabh Pant In IPL 2025 pic.twitter.com/i84m0qg8i7

— RVCJ Media (@RVCJ_FB) May 19, 2025 >
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं हुआ। उनके खुद के फॉर्म में निरंतरता की कमी रही। यह अपने आप में एक और सबक है। क्या वह टी20 में भी इसी रवैय पर टिके रहेंगे या सामंजस्य बैठाएंगे?’’
 
चोपड़ा ने कहा, ‘‘जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है। रातें लंबी लगती हैं, दिन और भी लंबे। तब आप सीखते हैं -और वापसी करते है। यह एक बुरा सपना रहा है। बुरे सपनों की अच्छी बात यह है कि आप अंततः जाग जाते हैं।’’  (भाषा)

ALSO READ: दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच मैदान में लड़ाई, BCCI ने बार बार गलती दोहरानी की सुनाई कड़ी सजा [VIDEO]
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख