Hanuman Chalisa

ऋषभ अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है जिससे टीम का मनोबल भी बढ रहा है : पोंटिंग

लगा ही नहीं ऋषभ पंत लंबे ब्रेक के बाद आया है, कोच ने नेट सेशन के बाद कहा

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (19:37 IST)
दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले अभ्यास सत्र के बाद कहा कि ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है जिससे टीम का मनोबल भी बढ रहा है।

दिसंबर 2022 में अपने घर रूड़की जाते समय भयावह कार दुर्घटना के बाद पंत 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे । अब उन्हें बतौर बल्लेबाज और विकेटकीपर खेलने के लिये बीसीसीआई से मंजूरी मिल गई है।

पोंटिंग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमें पिछले साल उसकी कमी खली। पूरे टूर्नामेंट को उसकी कमी खली । ऋषभ टीम में इतनी ऊर्जा लेकर आता है। उसके चेहरे पर मुस्कान है और वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है जिससे पूरी टीम का मनोबल बढा है।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि आईपीएल में दिल्ली के पहले मैच में भले ही आठ दिन बाकी रह गए हैं लेकिन टीम ने अभी लय नहीं पकड़ी है।उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अभी शुरूआत ही की है। हम तुरंत ही सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं आ जायेंगे । अभी पहले मैच के बारे में नहीं सोच रहे हैं।’

ऐसा लगा नहीं कि वह लंबे समय के बाद बल्लेबाजी कर रहे है: आमरे ने पंत के नेट सत्र पर कहा

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कहा कि ऋषभ पंत की बल्ले की स्विंग  ‘पहले की तरह’ बनी हुई है और सत्र पूर्व शिविर में उनकी बल्लेबाजी देख कर ऐसा नहीं लगा कि वह 14 महीने के बाद खेल में वापसी कर रहे हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट करार दिया था।पंत 2022 में हुई भयावह कार दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गये थे।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी मीडिया विज्ञप्ति में आमरे ने कहा, ‘‘कोचिंग इकाई के रूप में और व्यक्तिगत रूप से, उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई सुखद था। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह लंबे समय बाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका बल्ला पहले की तरह ही चल रहा था।’’

भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हमें उसे श्रेय देना होगा। उसने पूरे साल जिस तरह से मेहनत की है वह आसान नहीं है। इससे पता चलता है कि वह मानसिक रूप से कितना मजबूत है।’’

पंत की गैरमौजूदगी में पिछले साल डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। टीम पांच जीत और नौ हार के साथ तालिका में नौवें पायदान पर रही थी।दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान का आगाज पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को मोहाली में करेगी। (भाषा)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख