Hanuman Chalisa
✕

लगता है गणित ठीक नहीं है, धोनी की टीम पर बरसे डेल स्टेन, उड़ाया मजाक

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 21 मई 2025 (13:18 IST)
RR vs CSK IPL 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेसर डेल स्टेन (Dale Steyn) चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर अपना गुस्सा निकालने से खुद को रोक नहीं पाए। दिल्ली के अरुण जैटली स्टेडियम में राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेटों से मात दी। इस मैच में राजस्थान ने गेंदबाजी चुनी थी, चेन्नई की टीम अपने 3 विकेट जल्दी खो चुकी थी, उसके बाद शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस से पहले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) बैटिंग करने आए, जिन्हें देख डेल स्टेन खुद को मैनेजमेंट की आलोचना करने से रोक नहीं पाए और 3 विकेट जल्दी गिरने पर उन्होंने X पर ट्वीट करते हुए लिखा  'सीएसके के 3 विकेट गिर गए और उन्होंने 2 गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया। कभी-कभी मुझे लगता है कि उनका गणित सही नहीं है।"
<

CSK 3 down and they send 2 bowlers to bat.

Sometimes I feel their math is not mathing.

— Dale Steyn (@DaleSteyn62) May 20, 2025 >
अश्विन और जडेजा दोनों ही संजू सेमसन (Sanju Samson) की टीम के खिलाफ कुछ नहीं कर पाए, अश्विन 13 और जडेजा 1 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई की टीम ने अपने पहले 5 विकेट 78 रनों पर खो दिए थे। चेन्नई की बल्लेबाजी और उनका बल्लेबाजी क्रम की इस सीजन उनके लिए सबसे बड़ी समस्या रहा है। 


 
युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल (3-3विकेट) के बाद वैभव सूर्यवंशी (57) और कप्तान संजू सैमसन (41) रनों पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 17 गेंदे शेष रहते 6 विकेट से हराया।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख