शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. He came he saw he lit up the chepuk with his entry and helicopter shots
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 मार्च 2023 (16:01 IST)

चेपॉक पर चला MS धोनी का चाबुक, अभ्यास मैच में ही माही के कारण उमड़ी भीड़ (वीडियो)

चेपॉक पर चला MS धोनी का चाबुक, अभ्यास मैच में ही माही के कारण उमड़ी भीड़ (वीडियो) - He came he saw he lit up the chepuk with his entry and helicopter shots
सालों बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने मैदान पर आईपीएल में भाग लेती नजर आएगी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर दर्शक अपने घरेलू मैदान यानि कि चेन्नई के चेपॉक मैदान पर देख सकेंगे। हालांकि अभी आईपीएल शुरु भी नहीं हुआ है और फैंस यह नजारा स्टेडियम में मुफ्त में जाकर देखने लगे हैं।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। यह नेट प्रैक्टिस ना होकर पिच पर ही खेला गया एक अभ्यास मैच था। चेन्नई ने इस वाक्ये के 2 वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। एक वीडियो सोमवार रात और दूसरा वीडियो मंगलवार सुबह को अपलोड किया गया।
पहले वीडियो में देखा जा सकता है महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर आ रहे हैं और माही का जोरदार स्वागत चेन्नई के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं।  इस वीडियो में माही अपने ग्लब्स बांधकर पिच तक आते हुए दिखे हैं लेकिन यह लम्हा माही फैंस के लिए खासा अनमोल रहा।
इसके बाद दूसरे वीडियो में दिखाया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कैसे अपने नैसर्गिक अंदाज में तेज गेंदबाज को ऑफ साइड पर छक्का जड़ा। इस वीडियो में ड्रोन के माध्यम से स्टेडियम में बैठे दर्शकों को भी दिखाया गया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मिड ऑन पर छक्का मारा और चेन्नई के फैंस ने शोर मचाकर इसका स्वागत किया। फैंस चाहेंगे कि जिस तरह धोनी अभ्यास मैच में छक्के लगा रहे हैं वैसे ही मुख्य मैचों में लगाएं।
ये भी पढ़ें
BCCI Annual Contract में 5 प्रमोटेड खिलाड़ियों में से 3 हैं ऑलराउंडर्स, देखिए आंकड़े